‘दर्शकों को रास नहीं आया’, भाबीजी घर पर हैं फिल्म के फ्लॉप होने पर बोले एक्टर रोहिताश्व गौर

c65a2da5a29c478ac8f248d62ebe8ca417744384032741296 original


टीवी का पॉपुलर शो भाबीजी घर पर हैं 2015 से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के सभी किरदार को दर्शक खूब पसंद करती हैं. शो कि पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाई, जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं अब शो और फिल्म में मनमोहन तिवारी का रोल प्ले करने वाले एक्टर रोहिताश्व गौर ने फिल्म के फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया है.

‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म के फ्लॉप होने बोले एक्टर रोहिताश्व गौर
दरअसल रोहिताश्व गौर ने हाल ही में मुंबई के इवेंट में शिरकत की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म आई थी, लेकिन जिस तरह से शो को प्यार मिला, वो फिल्म कमाल नही कर पाई, क्या वजह रही है. वहीं इस पर एक्टर ने कहा कि दर्शकों ने टीवी पर इतना ‘भाबीजी घर पर हैं’ देखा है कि उनको ये रास नहीं आया कि उसको बड़े पर्दे पर उतारा जाए.

उन्होंने आगे कहा कि द लगा कि ये सीरियल का ही एक्सटेंडेड वर्जन है. ऐसा मेरा मानना है. बाकी कह नहीं सकता कि उन्होंने क्या सोचा होगा. पर हां दर्शकों ने बड़े पर्दे पर फिल्म को स्वीकारा नहीं. एक्टर ने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी उम्मीद और अवसर होता है. पर खैर जो भी है.

बता दें, ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. शशांक बाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आसिफ शेख (विभूति), रोहिताश्व गौर (तिवारी), शुभांगी अत्रे (अंगूरी), और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता) मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

खबरों के मुताबिक, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी . इस लागत के मुकाबले फिल्म ने सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं फिल्म को 8.63 करोड़ रुपये का लॉस हुआ. कोइमोई के मुताबिक ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *