Petrol Diesel Price: 2014 से अब तक पेट्रोल-डीजल में दाम में कितना हुआ इजाफा? कब-कब कितनी बढ़ी कीमतें?

a1e677dc3d4eee727469a7feea85f2fc17788424465691346 original


Petrol Diesel Price Hike: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. आज यानी 15 मई को भारत सरकार ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों मे इजाफा कर दिया है. सरकार की तरफ से पेट्रोल- डीजल पर 3 रुपये और सीएनजी पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. जिससे आम आदमी की जेब पर अच्छा- खासा दबाव बना है.

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है पेट्रोल- डीजल के दामों में इस कदर उछाल आया हो, पिछले 12 सालों में यानी 2014 से अब तक कई बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में उछाल देखा गया है. आइये बताते हैं इसका ग्राफ.

ये भी पढ़ें: वो 24 देश, जहां भारत से कई फीसदी ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, एक ने तो 112% तक बढ़ा दिए दाम; देखें लिस्ट

यहां देखें साल के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना बदलाव आया है.

साल पेट्रोल की कीमत (एवरेज) डीजल की कीमत (एवरेज)
2014 71 रुपये 41 पैसे 55 रुपये 49 पैसे
2015 66 रुपये 29 पैसे 52 रुपये 28 पैसे
2016 63 रुपये 02 पैसे 46 रुपये 43 पैसे
2017 68 रुपये 09 पैसे 57 रुपये 35 पैसे
2018 74 रुपये 63 पैसे 65 रुपये 93 पैसे
2019 73 रुपये 13 पैसे 66 रुपये 71 पैसे
2020 69 रुपये 59 पैसे 62 रुपये 29 पैसे
2021 90 रुपये 40 पैसे 80 रुपये 73 पैसे
2022 96 रुपये 72 पैसे 89 रुपये 62 पैसे
2026 97 रुपये 77 पैसे 90 रुपये 67 पैसे

बता दें कि 2022 के बाद से यानी पांच साल बाद आज 15 मई 2026 को पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. साल 2014 में देश के कई शहरों में पेट्रोल करीब 70-75 रुपये प्रति लीटर था. जो 2021-22 तक 100 रुपये के पार पहुंच गया था. अब 2026 में फिर से कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

Petrol Diesel Price: 2014 से अब तक पेट्रोल-डीजल में दाम में कितना हुआ इजाफा? कब-कब कितनी बढ़ी कीमतें?

ये भी पढ़ें: आजादी के समय कितने रुपए लीटर मिलता था पेट्रोल? इतने में फुल हो जाती थी टंकी, चौंकाने वाली है कीमत

गौरतलब है कि साल 2020 के बाद कोरोना काल और फिर ग्लोबल सप्लाई संकट के चलते पेट्रोल तेजी से महंगा हुआ. 2021 में कई शहरों में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा. यही वो दौर था जब पेट्रोल- डीजल की कीमतों में तेजी से उछाल आया. जिसके बाद मई 2026 में कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *