‘पहचान न बनने तक मजाक समझते हैं’, जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती दिनों के बारे में बताया

54e82d9d35c503e48ab9be5de30921e117910356925921483 original


कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान ने हाल ही में इंदौर से दिल्ली आने पर दोनों जगह के लोगों के उन्हें देखने के तरीके के बारे में बात की है. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में उन्होंने बताया कि दिल्ली में अपनी पहचान बनाने से पहले उन्हें लोगों के बिहेवियर में काफी फर्क महसूस हुआ. ज़ाकिर के मुताबिक, लोग उनके रंग-रूप, कपड़ों और बैकग्राउंड को देखकर उनके बारे में राय बना लेते थे.

दिल्ली आने के बाद महसूस किया बदलाव

ज़ाकिर ने बताया कि इंदौर से दिल्ली आने के बाद उन्हें एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव का सामना करना पड़ा. उनके मुताबिक, नए शहर में किसी व्यक्ति के पहनावे और रंग-रूप को लेकर लोगों का नजरिया काफी अलग था. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब तक कोई व्यक्ति खुद को स्थापित नहीं कर लेता, तब तक उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता.

पहचान न बनने तक मजाक समझते हैं', जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती दिनों के बारे में बताया

ज़ाकिर ने कहा, ‘जब हम दिल्ली गए तो एक बहुत बड़े सांस्कृतिक बदलाव से गुज़रे. आप किस रंग के हैं, किस तरह के कपड़े पहनते हैं, उससे उन्हें बहुत फर्क पड़ता है. जब तक आप खुद की पहचान नहीं बना लेते, तब तक वे आपको मज़ाक की तरह ही लेते हैं.उनका बात करने का तरीका ही ऐसा होता है, जिसमें सामने वाले को छोटा महसूस कराया जाता है. मैंने यह दिल्ली में महसूस किया, इंदौर में नहीं. उनका एक खास अंदाज़ होता है, जैसे- ‘तेरे को तो कोई नहीं मिला होगा.’

क्रिकेट को लेकर भी बोले ज़ाकिर

बातचीत के दौरान अंगद बेदी ने ज़ाकिर के क्रिकेट प्रेम का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि ज़ाकिर को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है और इस खेल के बारे में उनकी अच्छी जानकारी भी है. इस पर ज़ाकिर ने बताया कि वह संगीत और क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर अपनी जानकारी या जुनून के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं करते. 

पहचान न बनने तक मजाक समझते हैं', जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती दिनों के बारे में बताया

ज़ाकिर ने कहा, ‘मैं संगीत और क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में कभी ज्यादा बात नहीं करता. क्योंकि मेरे दादाजी ने मुझे बताया था कि जब आप किसी चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा जुनूनी हों, तो चुप हो जाइए. क्योंकि लोग उसमें उतनी दिलचस्पी नहीं लेंगे. आपको पता ही नहीं चलता कि सामने वाला बोर हो रहा है.’ 

नेहा ने मजाक में दिल्ली की लड़कियों का बारे में सवाल किया

इसके बाद नेहा धूपिया ने मजाक में ज़ाकिर से पूछा कि क्या वह दिल्ली की लड़कियों को लेकर जुनूनी नहीं हैं. इस पर ज़ाकिर ने बिना घुमाए सीधा मना कर दिया.

‘डबल डेट’ के इस एपिसोड में ज़ाकिर खान के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी मेहमान के तौर पर शामिल हुए. शो में दोनों ने अपनी जिंदगी, करियर और निजी अनुभवों से जुड़े कई किस्से साझा किए. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ हुई इस बातचीत में ज़ाकिर ने अपने शुरुआती संघर्ष से लेकर क्रिकेट और संगीत के प्रति अपनी पसंद तक कई बातें साझा कीं. ‘डबल डेट’ का यह एपिसोड नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *