RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला

9dcb630344c976559c768bf8a07ab6c517749604742581364 original


आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबला देखने पहुंचे कई दर्शकों ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में बेंगलुरु के कब्बन पार्क की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें बताया गया कि मोबाइल चोरी का घिनौना काम नाबालियों को काम पर रखकर करवाया गया था. 

कथित तौर पर पुलिस ने नाबालिगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिन्हें कर्नाटक के बाहर के एक गिरोह ने मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर और आसपास एक्टिव रहने के लिए काम पर रखा था. पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये बताई गई है. 

हिरासत में मुख्य आरोपी

शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कई ब्रांड के 21 चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं. कथित तौर पर मुख्य आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है. इसके अलावा अपराध में शामिल होने वाले कुछ नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस गैंग के बाकी मेंबर की भी तलाश कर रही है, जो फरार हैं. 

विवादों में रहा बेंगलुरु का स्टेडियम 

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिछले यानी 2025 के आईपीएल के दौरान भी विवादों में रहा था. दरअसल पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट का खिताब जीता था, जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकली थी. विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. 

इस भगदड़ के बाद बेंगलुरु के स्टेडियम में मैचों पर रोक लगा दी गई थी. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी बेंगलुरु की जगह दूसरे स्टेडियम में आयोजित करवाए गए थे. वहीं आईपीएल के 19वें सीजन से पहले भी बेंगलुरु में मैच होने को लेकर चीजें साफ नहीं थीं. कर्नाटक सरकार ने एक विशेष कमेटी की गठन किया था. कमेटी ने कई चीजों की जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट सौंपी और फिर इसके बाद मैदान पर मैच होने की इजाजत मिली. 

 

यह भी पढ़ें: PCB ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *