‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

b2be3e650acb55acf15590842ed8fba717909449698321403 original


अजय देवगन की इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. इसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. हिट फ्रेंचाइजी होने के नाते फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ मिला है, जिसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और अब ये 2026 की दूसरे सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. 

‘दृश्यम 3’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर लगता है कि ये 50 करोड़ का आंकड़ा थोड़े ही समय में पार कर जाएगी. 

– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर रात 10.30 बजे तक 66.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– ‘दृश्यम 3’ की शाम तक ऑक्यूपेंसी भी 59.0% दर्ज की गई है.
– इसे 15,735 शोज भी मिल चुके हैं.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 1 66.75 करोड़ (10.30 बजे तक) 59.0%
टोटल कलेक्शन 66.75 करोड़  

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरे बिगेस्ट ओपनर

इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ समेत ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘आवारापन 2’ तक का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट से ‘ओ रोमियो’ बाहर हो गई है और ये दसवें नंबर पर थी, जिसका कलेक्शन 9.01 करोड़ था. देखिए 2026 की टॉप 10 ओपनर फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 145 करोड़
2. दृश्यम 3- 66.75 करोड़
3. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 28.11 करोड़
5. आवारापन 2- 23.4 करोड़
6. वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़
7. भूत बंगला- 18.31 करोड़
8. धमाल 4- 15.5 करोड़
9. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
10. अल्फा- 9.25 करोड़ 

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग

कोईमोई के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ को फाइनल प्री सेल्स में 16,125 शोज मिले. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही सॉलिड शुरुआत की. वहीं, डे-1 एडवांस बुकिंग में इसने शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग में 7.73 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) बेच लिए थे, जिसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 27.92 करोड़ हो गया था. वहीं, इसका प्री सेल्स में नेट कलेक्शन 23.66 करोड़ रहा.

बनी अजय देवगन की नंबर 1 ओपनर

इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन चुकी है. इसने ‘सिंघम अगेन’ (43.7 करोड़), ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…

1. दृश्यम 3- 66.75 करोड़
2. सिंघम अगेन- 43.7 करोड़ 
3. सिंघम रिटर्न्स- 32.09 करोड़
4. गोलमाल अगेन- 30.14 करोड़
5. रेड 2- 19.71 करोड़
6. टोटल धमाल- 16.5 करोड़
7. धमाल 4- 15.5 करोड़
8. दृश्यम 2- 15.38 करोड़
9. शैतान 2- 15.21 करोड़
10. तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 15.1 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *