Diesel-Petrol Price: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, इस सरकार ने घटा दिए तेल के दाम, जानें नईं कीमतें

e0a63ebcfc5342faf6c1dd7c37ae950a17789270381761216 original


Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कई देशों पर पड़ा रहा है. जब भी पेट्रोल डीजल के दाम बदलते हैं तो सबसे पहले इसका असर आम आदमी के महीने के बजट पर पड़ता है. ऐसे में शुक्रवार यानी 16 मई को भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि इसी बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है. इस खबर ने अब लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.

पाकिस्तान में कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है. कटौती के बाद वहां पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है. हाई-स्पीड डीजल की कीमत 409.58 प्रति लीटर हो गई है. पाकिस्तान सरकार 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजरायल-ईरान यूद्ध के बाद से हर शुक्रवार रात पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा कर रही है.

पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ

पिछले हफ्ते सरकार ने पेट्रोल में 14.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 15 रुपए लीटर बढ़ोतरी की थी. युद्ध शुरू होने के बाद 6 मार्च को सबसे पहले पेट्रोल-डीजल 55 रुपए प्रति लीटर महंगा किया गया था. इसके बाद 9 मार्च को सरकार ने खर्च घटाने के कुछ बड़े फैसला भी लिए थे.

भारत में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया है. शुक्रवार को दोनों ईधनों के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर को बढ़ोतरी की गई. पेट्रोल-डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थी. हालांकि, मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ईंधनों पर 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. 

दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कम बढ़े दाम

वैश्विक तेल संकट के बाद भी  भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कई बड़े देशों के मुकाबले कम रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में पेट्रोल 89.7 प्रतिशत और डीजल 112.7 प्रतिशत तक महंगा हुआ. इसके अलावा मलेशिया, पाकिस्तान, UAE और अमेरिका में भी ईंधन कीमतों में 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं श्रीलंका,कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस में भी पेट्रोल-डीजल तेजी से महंगे हुए हैं. मतलब साफ है कि इसके मुकाबले भारत में पेट्रोल केवल 3.2 प्रतिशत और डीजल 3.2 प्रतिशत महंगा हुआ है.

अब ये वाला टैक्स खत्म करने की तैयारी में सरकार! किसे और कैसे मिलेगा फायदा? जल्द लग सकती है मुहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *