Store Mango Tips: क्या फ्रिज में रखने चाहिए आम? जानें इन्हें स्टोर करने का बेस्ट तरीका

e2cfc7091e0139bafdf88cba15fbb58217788443401711417 original


Mango Storage Tips: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम आने शुरू हो जाते हैं. आम खाने के शौकीन लोग पूरे साल इस सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस समय लगभग सभी घरों में आम तो खाए ही जाते हैं] साथ ही साथ आम से तमाम तरीके की डिस बनाकर उनका भी लुत्फ लिया जाता है. ऐसे में कुछ लोग काफी मात्रा में आम खरीद लेते हैं, जिसके बाद उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, ये सोचकर कि आम को  फ्रिज में स्टोर करके रखने से उसकी ताजगी बनी रहेगी. इस तरह बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आम को कहां पर रखना सही होगा फ्रिज में या फ्रिज के बाहर.

फूड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. इससे पोषक तत्व और स्वाद दोनों में कमी आ सकती है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम को फ्रिज में ना रखना ही बेहतर होता है. आइए जानते हैं आम को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है

नॉर्मल टेंपरेचर पर रखें आम

आम और बाकी अन्य गूदेदार फलों को रूम टेंपरेचर पर ही रखना अच्छा होता है. अगर आप आम को फ्रिज से नॉर्मल टेंपरेचर पर रखते हैं तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं और ये हेल्थ को कई फायदे पहुंचाते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम के अलावा दूसरे उष्णकटिबंधीय फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ये फल ठंड के प्रति बहुत ही संवेदनशील होते हैं.

यह भी पढ़ें: खाना भी बना बड़ी परेशानी, सोच-सोच के खा रहे एक-एक निवाला

आम को कैसे करें स्टोर ?   

  • अगर आप कच्चे आम को पकाना चाहते हैं तो उन्हें फ्रिज में कभी न रखें. फ्रिज में रखने से वे अच्छी तरह से नहीं पकते हैं और उनके स्वाद पर भी असर पड़ता है.
  • आम को हमेशा रूम टेंपरेचर पर पकाना चाहिए. इससे आम ज्यादा मीठे और नरम रहेंगे.
  • जब आम पूरी तरह पक जाए तो आप उसे खाने से पहले थोड़ी देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं.
  • इसके साथ ही आप पके हुए आम को 5 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
  • अगर आप आम को जल्दी पकाना चाहते हैं तो इसे रूम टेम्परेचर पर किसी पेपर बैग में डालकर रख दें. इससे आम जल्दी पक जाएंगे.
  • अगर आपको आम को स्टोर करना है तो उसे छीलकर,काटकर एक एयरटाइट कंटेनर(डिब्बे) में रख सकते हैं.
  • इस बात का विशेष ध्यान दें कि कई बार आप फ्रिज में जगह नहीं होने पर भी आम को दूसरे फल और सब्जियों के साथ रख देते हैं जो गलत है.
  • दूसरे फल सब्जियों के साथ आम को रखने से स्वाद में भी अंतर आ सकता है. 

 यह भी पढ़ें: Gestational Diabetes Risk: प्रेग्नेंसी के बाद डायबिटीज खत्म, पर ये लक्षण बना देंगे हार्ट-थायरॉयड का मरीज, न करें इग्नोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *