VD Satheesan Net Worth: केरल के कैप्टन CM सतीशन कितने अमीर हैं, कितना है कैश? जानिए नेटवर्थ

0f9b6c787a3954e803a8ce414923022117787606684731346 original


VD Satheesan Net Worth: बीते दिनों हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में वैसे तो भाजपा का ही बोल-बाला रहा है. लेकिन एक राज्य ऐसा भी है, जहां कांग्रेस की सरकार बनी है. केरल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में बहुमत से जीत हासिल की है. जिसके बाद पिछले कई दिनों से यहां पर सीएम के नाम की चर्चा चल रही थी. अब ये नाम भी तय कर लिया गया है, तमाम चर्चाओं और कयासों के बाद केरल के सीएम पद के लिए कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के नाम पर मोहर लग गई है.

वीडी सतीशन की नेटवर्थ जानें
सीएम बनने के साथ ही वीडी सतीशन की नेटवर्थ को लेकर भी अब काफी चर्चा हो रही है. 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले जमा किए गए एफिडेविट के मुताबिक सतीशन करीब 6 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं. एफिडेविट के मुताबिक वीडी सतीशन और उनकी पत्नी लक्ष्मीप्रिया के पास मिलाकर 6.69 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है, जिसमें चल- अचल दोनों सम्पत्ति मिली हुई है.

ये भी पढ़ें: Petrol- Diesel Price Hike: भारत में कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? रेट की समीक्षा कब कब की जाती है,यहां समझिए पूरा गणित

इतनी सम्पत्ति के मालिक हैं सतीशन
अपने एफिडेविट में सतीशन ने 53.82 लाख रुपये की चल सम्पत्ति घोषित की है. कांग्रेस नेता ने बताया कि उनके पास 64,000 रुपये नकदी 25,000 रुपये के बैंक शेयर और 35 ग्राम सोना है. सतीशन की अचल संपत्ति, में जमीन और आवासीय संपत्ति शामिल है, जिसकी कीमत 2.42 करोड़ रुपये है. इसमें परवूर और नेटूर में विरासत में मिली और खुद खरीदी गई सम्पत्तियां शामिल हैं.

पत्नी- बेटी के पास है इतनी सम्पत्ति
तो वहीं सतीशन की पत्नी लक्ष्मीप्रिया की चल संपत्ति की कीमत 68.45 लाख रुपये है. जिसमें नकद, बैंक बैलेंस, सोना और शेयर भी शामिल हैं. हलफनामे के अनुसार, लक्ष्मीप्रिया के पास 1,128 ग्राम सोना है. इसके अलावा उनकी पत्नी को लगभग 1.85 करोड़ रुपये की जमीन विरासत में मिली है. इस एफिडेविट में ये भी कहा गया है कि परिवार के पास उनकी बेटी के नाम पर 9.61 लाख रुपये की एक कार भी है.

ये भी पढ़ें: WFH और विदेशी यात्राओं में कटौती, PM मोदी की अपील पर इस दिग्गज कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

कितने कर्ज में हैं सतीशन?
बात करें सतीशन की देनदारियों की तो, घर और कार लोन सहित लगभग 24 लाख रुपये के कर्ज और देनदारियां उनके नाम पर हैं. उनकी पत्नी के ऊपर 17.45 लाख रुपये का कर्ज है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *