क्रिकेट के मैदान पर रविचंद्रन अश्विन की होगी धमाकेदार वापसी, इस टीम ने बनाया कप्तान

2c7071b948fe6460d5ade9ee44a673111782915988419975 original


रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिकेट करियर में एक नए सफर पर निकल पड़े हैं. उन्होंने यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में राहुल द्रविड की टीम डबलिन गार्जियंस को बतौर कप्तान और मेंटॉर जॉइन कर लिया है. बता दें कि इसी साल पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड डबलिन गार्जियंस फ्रेंचाइजी के मालिक बने थे.

अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और उन्होंने 2025 सीजन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले लिया था. ICC आधिकारिक तौर पर ETPL को मंजूरी दे चुका है. डबलिन की टीम में अश्विन न केवल कप्तान की भूमिका निभाएंगे बल्कि टीम के लिए रणनीति बनाने और खिलाड़ियों की बेहतरी में भी योगदान देंगे.

राहुल द्रविड पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि वो क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में दखल नहीं देंगे और ना ही डगआउट में मौजूद रहेंगे. इससे डबलिन गार्जियंस की सफलता में रविचंद्रन अश्विन का रोल बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है. कहीं ना कहीं टीम को चलाने का भार अश्विन पर ही रहने वाला है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आर अश्विन ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की BBL को जॉइन किया था. उन्हें सिडनी थंडर ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन चोट के चलते BBL 2026 में नहीं खेल पाए थे. वहीं साल 2026 की शुरुआत में वो मेजर क्रिकेट लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने, जहां वो सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेले.

यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग में कुल 6 टीम होंगी, जिनके नाम एम्स्टर्डम, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, डबलिन, ग्लास्गो और रॉटरडैम शहरों का नाम दिया गया है. इस लीग में स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, टिम डेविड ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल सैंटनर, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन भी खेलेंगे.

यह भी पढ़ें:

‘वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो…’, रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात

ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *