‘बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?’ नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज

54a090f13e75d264c8220564f9077be817911139886011403 original


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पैपराजी के बैक साइड से फोटो और वीडियो शूट का मुद्दा उठाया था. उन्होंने ट्रोलिंग पर भी गुस्सा जाहिर किया. इस दौरान सलमान ने पैप्स के इस व्यवहार की आलोचना की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया और उनकी तारीफ की. इसी बीच नीतू कपूर ने भी पैपराजी के बैक शॉट पर तंज कसा. 

दरअसल, नीतू कपूर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया. इसी दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स के बैक शॉट लेने पर तंज कसा. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नीतू कपूर अपनी कार में बैठती हैं और इस वक्त पीछे से पैप्स उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं. फिर कोई पीछे कहता है, ‘मैम बैक या टर्न…’. 

नीतू कपूर ने कसा तंज

इसी के साथ ही नीतू कपूर ने पैप्स के बैक शॉट पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?’ इतना बोलने के बाद वो अपनी कार में बैठ जाती हैं. वो मुस्कुराती भी नजर आती हैं. उनका ये रिक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नीतू को व्हाइट कलर के सूट सलवार में देखा गया. उनका लुक देखते ही बन रहा था. इस पर लोगों ने रिएक्शन दिया और इस मुद्दे को टीवी पर उठाने के लिए लोग सलमान खान की भी तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म

नेहा धूपिया के सपोर्ट में आए थे सलमान खान

सलमान खान के इस मुद्दे को उठाने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. नेहा धूपिया ने सबसे पहले पैप्स पर सामने से गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था, ‘ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? बंद करो.’  बाद में बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उन्हें सपोर्ट किया था और पैप्स पर गुस्सा जाहिर किया था. एक्टर ने कहा था, ‘अगर कोई ऐसा करता है तो उसे घूमकर जोर थप्पड़ मारो.’

सलमान खान के पैप्स पर गुस्सा जाहिर करने के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने भी उनकी तारीफ की थी और उन्हें सपोर्ट किया था. ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया शो में पहुंची थीं तो इस दौरान तमन्ना ने भी सलमान खान की तारीफ की थी. इसके अलावा सलमान ने AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियो फोटोज पर भी गुस्सा जाहिर किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *