Petrol-Diesel News: यूएस और ईरान के बीच हुए युद्ध की वजह से ईंधन की कीमतों में बीते कुछ महीनों में काफी इजाफा हुआ. जिसके कारण आम जनता भी परेशान हुई थी. हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, जिसके चलते उम्मीद है कि अब ईंधन के दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी. हालांकि इतने दाम बढ़ने के बाद भी जून में जनता ने पेट्रोल- डीजल की खपत में कोई कमी नहीं की है. आइये बताते हैं कि जून के महीने में कितना पेट्रोल- डीजल लोगों ने इस्तेमाल किया है.
पेट्रोल की खपत होगी कितनी?
हाल ही में पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के अपने कुछ आंकड़े जारी किए हैं. जिसके जरिए बताया गया है कि जून में ईंधन की खपत कितनी हुई है. इन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, लोगों ने अपने ट्रेवल प्लान्स के चलते काफी ज्यादा ईंधन की खपत की है. जून 206 में पेट्रोल की खपत 3,768 हजार मीट्रिक टन (TMT) रही, जो पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा है. इसकी मुख्य वजह निजी वाहनों का बढ़ता इस्तेमाल और लोगों की आवाजाही में बढ़ोतरी रही.
ये भी पढ़ें: RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
डीजल की हुई कितनी खपत?
तो वहीं डीजल की बात करें तो इसकी खपत जून के महीने में 8,552 TMT रही है, जो सालाना आधार पर 5.52% ज्यादा है. इससे ये संकेत मिलता है कि देश में माल ढुलाई, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं. जिसके चलते डीजल की खपत भी काफी अच्छी- खासी हुई है.
ATF में दर्ज की गई गिरावट
इतना ही नहीं इसमें ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के आंकड़े भी दिए गए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक हवाई जहाज के ईंधन की मांग में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. जून में इसकी खपत 726 TMT रही, जो पिछले साल के मुकाबले 0.58% कम है. राहत की बात ये है कि 1 जुलाई से तेल कंपनियों ने ATF की कीमत में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है.
ये भी पढ़ें: Loan News: लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें
ये आंकड़े तब सामने आए हैं जब मई के महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 7.5 रुपये बढ़ाए थे. बावजूद इसके ईंधन की मांग पर कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि अब जब कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है तो हो सकता है आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कमी देखने को मिले.