यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित

5a56aa59ca3e1c807891bb05cbd134d017910463642121169 original


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जारी रिजल्ट के मुताबिक, इस परीक्षा में 41,424 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. बता दें, यूपी के 75 जिलों में होमगार्ड के कुल 41,424 पद खाली थे, इन सभी पदों के लिए अंतिम चयन कर लिया गया है. बोर्ड ने जिलेवार चयन सूची जारी की है, जिसे सफल उम्मीदवार वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा भर्ती के लिए प्रदेश भर से 25,32,106 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.

कुल चयनित 41,424 उम्मीदवारों में 8,502 उम्मीदवार जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं. इसमें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 6,950 उम्मीदवार शामिल है. इसके अलावा 21,580 उम्मीदवार ओबीसी, 10,932 उम्मीदवार एससी और 410 एसटी वर्ग से चयनित हुए हैं. उम्मीदवारों में 8,290 महिलाएं भी शामिल है. बोर्ड ने सभी जिलों की रिक्तियां के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन और जिला आवंटन किया है. 

25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की कई चरणों में हुई भर्ती 

होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2025 से मांगे गए थे. बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई. लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में छह पारियों में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद आपत्तियां जमा होने के बाद 25 जून 2026 को अंतिम आंसर की जारी की गई थी. वहीं लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 1,07,221 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया. यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पूरी हुई. इनमें से 94,159 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल हुए थे. 

PET में 79,186 उम्मीदवार हुए सफल 

डीवी-पीएसटी के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा था. यह परीक्षा 15 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच आयोजित हुई. इसमें कुल 79,186 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया. 

ये भी पढ़ें-यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

अब होगा मेडिकल और पुलिस वेरीफिकेशन 

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे मेडिकल परीक्षा और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके बाद प्रशिक्षण शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों की जिला वाइज लिस्ट अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है. वहीं लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने सामान्यीकृत अंक और कुल प्राप्तांक को भी देख सकेंगे. इसमें प्राथमिक वाली योग्यताओं के लिए मिले अतिरिक्त अंक भी शामिल होंगे. उम्मीदवारों को व्यक्तिगत स्कोर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उपलब्ध कराए जा सकते हैं. 

2011 के बाद हुई बड़ी होमगार्ड भर्ती 

उत्तर प्रदेश में इससे पहले बड़ी होमगार्ड भर्ती 2011 में हुई थी. इसके बाद 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन प्रयागराज में हुई इस भर्ती को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया. इसके बाद लंबे समय तक होमगार्ड विभाग में बड़ी भर्ती नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-ISRO के पूर्व कर्मचारी 78 की उम्र में करेंगे इंजीनियरिंग, अब्द़ुल कलाम के साथ किया था काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *