IPL 2026: मार्श की शतकीय पारी के बाद गेंद से चमके प्रिंस, एलएसजी ने आरसीबी को 9 रनों से हराया

6f68ad5742c7b752a4e44b88ed3841a51776256791853736 original


IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हराया. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी. एलएसजी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है.

बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया. एलएसजी से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने. इसके बाद प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद ‘डक’ पर पवेलियन भेजा. हालांकि, दो विकेट 9 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला.

दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी निभाई. पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में रजत ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए. जितेश शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके.

यह भी पढ़ें- टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम ने बनाए 50 हजारे से अधिक रन? टॉप-5 टीमों के नाम जानिए

टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमरियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए. हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की दमदार पारी भी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी. गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, शाहबाज अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला.

यह भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए

इससे पहले, एलएसजी ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए. मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रन जोड़े. अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए. मार्श ने निकोलस पूरन संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई. पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. मार्श एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए. पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट चटकाया. आरसीबी को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *