यामी गौतम और आदित्य धर छोड़ रहे हैं मुंबई? ‘धुरंधर’ डायरेक्टर की टीम ने किया बड़ा खुलासा

d190bbd13cb81d86d7d82f624ef6f1f717912671970051400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं. दावा किया गया था कि यामी और आदित्य अपने बेटे वेदाविद धर के साथ हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी ठिकाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

अब ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर की टीम ने इन खबरों की सच्चाई बता दी है. फिल्ममेकर की टीम ने ‘स्क्रीन’ से बात करते हुए इन दावों को खारिज कर दिया. टीम ने कहा, ‘नहीं. ये खबर कौन भेज रहा है?’ टीम के इस बयान से साफ है कि यामी और आदित्य मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से रहने नहीं जा रहे हैं.

रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

दरअसल, NDTV की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई छोड़कर हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने वाले हैं. रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों मुंबई की भागदौड़ और लगातार लाइमलाइट से दूर एक शांत जिंदगी जीना चाहते हैं. हालांकि, अब आदित्य धर की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है. 

यामी गौतम और आदित्य धर छोड़ रहे हैं मुंबई? 'धुरंधर' डायरेक्टर की टीम ने किया बड़ा खुलासा

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं यामी गौतम?

बता दें कि यामी गौतम हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है. ये राज्य उनके लिए सिर्फ घूमने या छुट्टियां बिताने की जगह नहीं है, बल्कि इससे उनका गहरा रिश्ता रहा है. शादी से पहले ही यामी ने मंडी के गोहर में करीब 100 साल पुराना एक हेरिटेज घर खरीदा था. ये घर 25 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है. यामी और आदित्य ने जून 2021 में हिमाचल प्रदेश स्थित अपने घर में ही शादी रचाई थी. 

यामी गौतम और आदित्य धर छोड़ रहे हैं मुंबई? 'धुरंधर' डायरेक्टर की टीम ने किया बड़ा खुलासा

‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में यामी गौतम

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. बालाजी मोहन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में यामी मोहिनी का किरदार निभा रही हैं. इसकी कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *