Summer Drink: गर्मियों में घर पर ही बनाएं रुहअफजा जैसा शरबत, बगैर चीनी महीनों तक रहेगी मिठास

aa51946de7aa10c356bfb54768491e7317793491721641257 original


How To Make Rooh Afza Style Sharbat At Home: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडे और ताजगी भरे शरबत की याद सबसे पहले आती है. खासकर उत्तर भारत में रुहअफजा का नाम सुनते ही बचपन की गर्मियां, दोपहर की ठंडक और घर की रसोई की खुशबू याद आ जाती है. पहले हर घर में ठंडाई, आम पन्ना और रुहअफजा जैसे देसी ड्रिंक्स का अलग ही क्रेज हुआ करता था. आज भले ही बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स की भरमार हो, लेकिन घर पर बने पारंपरिक शरबत का स्वाद अब भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.  

अगर आप भी इस गर्मी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में बिल्कुल रुहअफजा जैसा लगे, लेकिन उसमें ज्यादा चीनी न हो और लंबे समय तक खराब भी न हो, तो घर पर आसानी से इसका हेल्दी वर्जन तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसका स्वाद बाजार वाले शरबत जैसा ही ताजगी भरा लगता है. 

घर पर कैसे कर सकते हैं तैयार?

घर पर तैयार किया गया यह शरबत गुलाब की खुशबू और ठंडक से भरपूर होता है. इसे बनाने के लिए गुलाब का अर्क, थोड़ा सा शहद या खजूर का सिरप, पानी और कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. कई लोग इसमें तुलसी के बीज या नींबू का रस मिलाकर भी इसका स्वाद बढ़ाते हैं. यही वजह है कि यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि गर्मी से राहत देने वाला पारंपरिक कूलर बन जाता है. 

मिठास का रखें ध्यान

इस शरबत की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसकी मिठास अपने स्वाद के हिसाब से तय कर सकते हैं. अगर ज्यादा मीठा पसंद हो तो थोड़ा अधिक सिरप डाल सकते हैं और हल्का स्वाद चाहिए तो पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं. ठंडे पानी या दूध के साथ इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है. कुछ लोग इसमें वनीला आइसक्रीम डालकर इसे डेजर्ट ड्रिंक का रूप भी दे देते हैं. 

इसे भी पढ़ें- रम विद हाजमोला और वोदका विद रसना… पीने के शौकीन गेस्ट को पिलाएं ये दो कॉकटेल, लूट लेंगे महफिल

शरबत बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

शरबत बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे इसे हमेशा ठंडे पानी के साथ तैयार करें, बर्फ सर्व करने से ठीक पहले डालें और सिरप को अच्छे से मिलाएं ताकि स्वाद हर घूंट में बराबर महसूस हो. अगर ज्यादा मात्रा में बनाकर रखना हो, तो इसे एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है. सही तरीके से रखने पर इसकी मिठास और स्वाद कई दिनों तक बरकरार रहता है.  कई लोग इसे शाम की चाय की जगह भी इसे पीना पसंद करते हैं. सबसे खास बात यह है कि घर पर बना यह देसी ड्रिंक न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि पुराने स्वाद और यादों को भी ताजा कर देता है.

इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी-माचा और लैवेंडर टी… दुनिया में कितनी तरह की चाय मशहूर? जानें इन्हें बनाने के तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *