फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात

e79e7f95130ba1ab1dc21e09fe1f9e1b17910902674011473 original


गर्मियों में हो या सर्दियों में, घर में एक साथ ज्यादा सब्जियां खरीदकर फ्रिज में रखना आम बात है. इससे रोज-रोज बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बचता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखने के बाद भी हर सब्जी हमेशा ताजा नहीं रहती? कुछ सब्जियां कुछ दिनों तक आसानी से चल जाती हैं, जबकि कुछ जल्दी खराब होने लगती हैं.

सब्जियों की ताजगी बनाए रखने के लिए केवल फ्रिज में रखना ही काफी नहीं है. तापमान, नमी, पैकिंग और सब्जी के प्रकार का भी बड़ा असर पड़ता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी सब्जी कितने समय तक फ्रिज में सुरक्षित तरीके से रखी जा सकती है. आइए जानते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी होती हैं खराब

पालक, मेथी, धनिया और दूसरी पत्तेदार सब्जियां दूसरी सब्जियों के मुकाबले जल्दी मुरझाने लगती हैं. इन्हें फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखाना बेहतर होता है. वहीं पत्तियों में पानी या नमी सब्जी को जल्दी खराब करते हैं. आमतौर पर पत्तेदार सब्जियां कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लेना बेहतर रहता है. अगर पत्तियों में चिपचिपापन, तेज गंध या अलग रंग दिखाई देने लगे तो उन्हें खाने से बचना चाहिए.

गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च कितने दिन चलती हैं?

गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां सही तरीके से रखने पर कई दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती हैं. इन्हें फ्रिज के सब्जी वाले हिस्से में रखना बेहतर होता है. सब्जियों को एयरटाइट पैक करने के बजाय ऐसी पैकिंग में रखें, जिसमें थोड़ी हवा का आवागमन बना रहे. वहीं कटी हुई सब्जियों के मुकाबले साबुत सब्जियां सामान्य तौर पर ज्यादा समय तक अच्छी रहती हैं. इसलिए जरूरत के मुताबिक ही सब्जियां काटना बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़ें: भारतीय थाली में बढ़ रहा Protein का महत्व, अब मटर से बनेगा Protein Isolate

आलू-प्याज को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं

आलू और प्याज को आमतौर पर फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती. इन्हें ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. नमी वाली जगह पर रखने से इनमें अंकुर निकलने या सड़ने की समस्या बढ़ सकती है. इसी तरह लहसुन को भी सूखी और हवादार जगह पर रखाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. हालांकि घर के तापमान और मौसम के अनुसार इनकी शेल्फ लाइफ बदल सकती है.

कटी सब्जी को लेकर बरतें ज्यादा सावधानी

कटी हुई सब्जियों को लंबे समय तक फ्रिज में रखना सही नहीं माना जाता. काटने के बाद सब्जी की सतह बढ़ जाती है और उसे बैक्टीरिया के संपर्क में आने का ज्यादा मौका मिलता है. इसलिए कटी सब्जियों को साफ, ढके हुए कंटेनर में रखकर जल्द इस्तेमाल करना बेहतर होता है. अगर पकी हुई सब्जी बच गई है तो उसे कमरे के तापमान पर लंबे समय तक छोड़ने के बजाय जल्दी ठंडा करके फ्रिज में रखना चाहिए. वहीं दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Food For Groom Family: घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *