मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज

8c67be2b2eda696843f92eef10be58ea17868787352081364 original


Shoaib Akhtar Fight With Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन हेड कोच वकार यूनुस से भी लड़ाई की थी. लेकिन आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि अख्तर को साथी खिलाड़ी और कोच से झगड़ा करना पड़ा? 

उस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. मुकाबले में अख्तर को पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था. इस पर अख्तर ने अफरीदी और वकार यूनुस से झगड़ा किया था. 

‘2011 में लड़ाई हुई’

अख्तर ने हर्षा भोगले को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इस बारे में बात की. हर्षा ने अख्तर से पूछा, “2011 क्या हुआ?” इसके जवाब में अख्तर ने कहा, “2011 में लड़ाई हुई. मैंने अफरीदी और वकार से झगड़ा किया. मैंने कहा कि मुझे ये मैच खेलने दें. यह 10 ओवर का मैच है. इन ओवरों में अगर सहवाग-सचिन गए, तो टीम गई. क्योंकि प्रेशर उन पर है. उनके घर में खेल रहे हैं, इतना बड़ा वर्ल्ड कप, पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल, हमारे पास खोने को कुछ नहीं था. उन्होंने कहा कि तुम अनफिट हो. मैं गुस्से में अंदर गया और 6 ओवर करके आया. 

भारत ने 29 रन से जीता था मैच 

सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने फाइनल में कदम रखा था. मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन बनाए थे. टीम के लिए सचिन तेंदुलकर ने 115 गेंदों में 85 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके निकले थे. 

चेज के लिए मैदान पर उतरी पाकिस्तान 49.5 ओवर में 231 रन पर ढेर हो गई थी. टीम के लिए मिस्बाह उल हक ने 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. उनकी पारी टीम के लिए सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकी थी. इस दौरान टीम इंडिया के लिए जहीर खान, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट लिए थे. 

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान… 2026 में ऑस्ट्रेलिया की ‘शर्मनाक’ हार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *