आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव

916d5dd8048038874d3505fb320624e11784878477291344 original


नीट पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और Gen-Z के उत्पात के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है. मोदी कैबिनेट ने परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए बिल को मंजूरी दे दी है, जिसे संसद में जल्द ही पेश किया जा सकता है. इसी कड़ी में खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्रालय आज रात यानी 24 जुलाई को बड़ा ऐलान कर सकता है, जिसके तहत एनटीए में बड़े बदलाव की घोषणा हो सकती है. 

क्या है सरकार का प्लान?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, NTA में सुधारों को लेकर शिक्षा मंत्रालय आज रात 8 बजे बड़ा ऐलान कर सकता है. माना जा रहा है कि इस ऐलान में एनटीए में सुधार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी. सूत्रों की मानें तो मंत्रालय को उम्मीद है कि इन रिफॉर्म्स से दिल्ली में जारी छात्रों के प्रदर्शन पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

कड़ी सजा वाले बिल को मंजूरी

गौरतलब है कि नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिसमें पेपर लीक को लेकर सख्त सजा वाले बिल को मंजूरी दी गई. इसमें पेपर लीक करने वालों को 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है. माना जा रहा है कि यह बिल इसी सप्ताह संसद में पेश कर दिया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने इसके विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिसे मशहूर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक का समर्थन मिला. इस दौरान सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू कर दिया और उनका साथ देने के लिए देशभर के Gen-Z सड़क पर उतर आए. इसके बाद सरकार ने सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी की मांगों पर सहमति जताई. ऐसे में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन खत्म किया. 

शिक्षा विभाग में हुआ बड़ा बदलाव

इस बिल को मंजूरी देने से पहले भी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिसके तहत शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया. ऐसे में सरकार ने 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त कर दिया. इससे पहले विनीत जोशी यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *