शोएब अख्तर बनेंगे पाकिस्तान टीम के चीफ सेलेक्टर? खुद जवाब देकर सबको किया हैरान

652e92a3019dacce861032aa3c1205441791101628189975 original


शोएब अख्तर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बनने जा रहे हैं? इस तरह की अफवाहों ने पिछले दिनों इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है. ऐसे कई दावे सामने आए हैं कि अख्तर हाल ही में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिले थे, जिसके बाद कहा गया कि अख्तर को चयन समिति या फिर कोचिंग स्टाफ में बड़ा रोल दिया जा सकता है. अब खुद अख्तर ने चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.

पाकिस्तान की इंग्लैंड टूर पर टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार के बाद ही अख्तर का नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जोड़ा जा रहा है. ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर अख्तर ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी भूमिका में PCB को जॉइन करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं.

माँ की सलाह पर कायम

शोएब अख्तर एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर गेस्ट बनकर आए, जहां एंकर ने उन्हें याद दिलाया कि एक बार उनकी माँ ने उनसे PCB और पाकिस्तानी राजनीति से दूर रहने के लिए कहा था. पूर्व तेज गेंदबाज ने साफ किया कि वे अपनी मां की सलाह पर कायम रहेंगे और सोशल मीडिया और इंटरनेट पर जो भी अफवाहें चल रही हैं, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है.

अख्तर ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है और जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह सिर्फ अफवाह है. मैं अपनी माँ की सलाह पर कायम रहूंगा. इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और मेरा PCB में जाने का कोई मन या दिलचस्पी नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे सुनने में आया है कि मैं चीफ सेलेक्टर का रोल स्वीकार करने वाला हूं. यह सब झूठ हैं, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी की कामना करता हूं.”

मोहसिन नकवी से हुई मीटिंग

मोहसिन नकवी के साथ शोएब अख्तर की मीटिंग के दावों ने भी सबका ध्यान खींचा है. मगर पूर्व तेज गेंदबाज ने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया है. अख्तर कह चुके हैं कि वह जरूर चाहेंगे कि पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर स्थिति में ले जा सकें, लेकिन PCB में जाने के अलावा भी इसके की तरीके हो सकते हैं.

शोएब अख्तर ने साल 2011 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान के लिए 224 मैच खेलकर 444 विकेट चटकाए थे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है.

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स में भारत के पाकिस्तान को हराने पर आई कपिल देव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *