200 दिन की शूटिंग, 8 एकड़ का सेट… ये हॉरर सीक्वल बनेगा बॉक्स ऑफिस का अगला ब्लॉकबस्टर!


साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में एक नई ही जगह बना ली थी. ये फिल्म एक मराठी लोक कथा से प्रेरित कहानी थी. इस फिल्म की अलग कहानी और सिनेमैटिक एक्सिपीरियंस ने इस फिल्म को लोगों के लिए यादगार बना दिया. अब जब से सोहम शाह ने इस फिल्म के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की घोषणा की है, उसके बाद से ही इसको लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

शूटिंग की तैयारी हुई शुरू
आधिकारिक घोषणा के बाद अब इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी शुरू होने वाला है. इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि सीक्वल की योजना बहुत बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. फिल्म की शूटिंग 200 से भी ज्यादा दिनों तक चलेगी, इससे ही पता चलता है कि फिल्म कितने बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. ऐसे में दर्शकों का एक्साइटेड होना तो बनता भी है.

मुंबई में बन रहा है विशाल सेट
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये भी पता चला है कि इस फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक विशाल सेट भी बनाया जा रहा है, जो शूटिंग के पहले हिस्से के लिए एक शहर जैसा दिखेगा. जो दर्शकों को एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने वाला है. फिल्म में सोहम शाह एक बार फिर अपने पुराने किरदार में ही नजर आएंगे. तो वहीं उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?
​सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाने वाली है. पेन स्टूडियोज को ‘RRR’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है. इन फिल्मों के लेवल को देखते हुए अब ‘तुम्बाड 2’ को लेकर भी चर्चाएं हैं कि ये फिल्म भी बड़े स्तर पर बनेगी और एक नया ही सिनेमाई अनुभव दर्शकों को देने वाली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *