क्या आपके किचन में भी है Everest का जीरा? अलर्ट जारी, तुरंत चेक करें ये बैच नंबर

2eeb449d2f44bcde338dbad26fbc7e9f17911285254331241 original


अगर आपके किचन में Everest का जीरा पाउडर रखा है, तो इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसका बैच नंबर जरूर चेक कर लें. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कीटनाशक अवशेष तय सीमा से ज्यादा मिलने के बाद Everest के एक बैच के जीरा पाउडर को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया है. इसलिए अगर आपके पास भी यह प्रोडक्ट है, तो उसके पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर जांच लें.

FSSAI के मुताबिक, जीरा पाउडर के सैंपल की जांच के दौरान एजोक्सिस्ट्रोबिन और थियामेथोक्सम नाम के कीटनाशकों के अवशेष तय लिमिट से ज्यादा पाए गए. इसके बाद संबंधित उत्पाद को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत असुरक्षित माना गया और पूरे बैच को हटाने का निर्देश दिया गया.

किस Everest जीरा पाउडर को किया गया रिकॉल?

FSSAI ने बैच नंबर E080668761 वाले Everest प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के खिलाफ कार्रवाई की है. इस बैच की जांच में कीटनाशक अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से ज्यादा पाए गए. ऐसे में अगर आपके घर में Everest जीरा पाउडर है, तो पैकेट पर लिखे बैच नंबर को जरूर चेक करें. अगर बैच नंबर E080668761 है, तो उसका इस्तेमाल न करें. 

कहां से लिया गया था जीरा पाउडर का सैंपल?

FSSAI ने गोवा स्थित मेसर्स रिवरसाइड रिसॉर्ट्स एंड हॉलिडे होम्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से प्री-पैक्ड जीरा पाउडर का नियामक से सैंपल लिया था. सैंपल की जांच में कमियां पाने के बाद नमूने को रेफरल खाद्य प्रयोगशाला में भी भेजा गया.

FSSAI ने क्यों लिया यह फैसला?

FSSAI की ओर से बताया गया कि खाद्य कारोबारी को शुरुआती जांच के निष्कर्षों के खिलाफ अपील करने का मौका दिया गया था. इसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया. वहां की जांच के आधार पर पूरे बैच को वापस लेने का फैसला किया गया.

Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *