Coconut Water And Banana Benefits : 70 रुपये नहीं 4 रुपये में हो जाएगा काम, नारियल पानी की जगह खाएं ये फल, भरपूर मिलेगा पोषण

f199e189e0623301daffec76acfa16e217791983712251120 original


Coconut Water And Banana Benefits : आजकल फिट रहने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए लोग नारियल पानी पीना काफी पसंद करते हैं. गर्मियों में तो इसकी डिमांड और भी बढ़ जाती है. कई लोग इसे शरीर को ठंडक देने और तुरंत एनर्जी पाने का सबसे अच्छा तरीका मानते हैं, लेकिन हर दिन 60 से 70 रुपये का नारियल पानी खरीदना हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठता है. ऐसे में अगर आप कम खर्च में ज्यादा पोषण चाहते हैं, तो केला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

सिर्फ 4 से 5 रुपये में मिलने वाला एक केला शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देता है, जिनकी हमें रोज जरूरत होती है. यही वजह है कि डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट भी इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. केला सिर्फ पेट भरने वाला फल नहीं है. यह शरीर को एनर्जी देने, पाचन सुधारने, दिल को हेल्दी रखने और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है. तो आइए जानते हैं कि नारियल पानी की जगह केला खाना क्यों फायदेमंद हो सकता है. 

केला क्यों माना जाता है सुपरफूड?

केला पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं. सबसे खास बात यह है कि केला तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग, खिलाड़ी और सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोग इसे खाना पसंद करते हैं. 

केला खाने के फायदे 

1. शरीर को तुरंत देता है एनर्जी – अगर आपको जल्दी थकान महसूस होती है या कमजोरी रहती है, तो केला आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी  देने में मदद करते हैं. सुबह नाश्ते में या वर्कआउट से पहले केला खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है. अगर इसे दूध, दही या पीनट बटर जैसी चीजों के साथ खाया जाए तो ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है और कमजोरी महसूस नहीं होती है. 

2. पाचन को बनाता है बेहतर – केले में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है. यह खाना पचाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है. केला पेट के लिए हल्का माना जाता है, इसलिए बीमारी या कमजोरी के दौरान भी लोग इसे आसानी से खा सकते हैं. 

3. ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार – बहुत से लोग सोचते हैं कि केला मीठा होता है इसलिए यह नुकसान करेगा, लेकिन सही मात्रा में केला खाना फायदेमंद हो सकता है. केले में मौजूद फाइबर शरीर में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करने में मदद करता है. इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती और शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है. 

 4. दिल को रखता है हेल्दी – केला पोटेशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है. पोटेशियम शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल को हेल्दी रखने में जरूरी रोल निभाता है. जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी सीमित मात्रा में केला फायदेमंद हो सकता है. 

5. इम्यूनिटी बढ़ाता है – केले में विटामिन सी, विटामिन बी6 और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं. रोजाना केला खाने से शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल सकती है. 

6. वजन कंट्रोल करने में भी फायदेमंद  – अगर आपको बार-बार भूख लगती है और आप जंक फूड खाते हैं, तो केला एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है. यही कारण है कि वजन कम करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. 

यह भी पढ़ें – Dog Pain Signs: बेजुबान कुत्ते दर्द में होने पर देते हैं ये संकेत, पेट पेरेंट्स भूलकर भी न करें इग्नोर

नारियल पानी की जगह केला खाना क्यों फायदेमंद हो सकता है?

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और पानी की कमी दूर करने के लिए बेहतर माना जाता है. गर्मियों में या ज्यादा पसीना आने पर यह काफी फायदेमंद होता है. वहीं केला शरीर को एनर्जी , फाइबर और लंबे समय तक पोषण देने का काम करता है. अगर आप पेट भरना, ताकत बढ़ाना और कम खर्च में ज्यादा पोषण पाना चाहते हैं, तो केला बेहतर ऑप्शन हो सकता है. 

केले में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

एक छोटे केले में लगभग 113 कैलोरी, 26 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर, 375 मिलीग्राम पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में आप सुबह नाश्ते में, वर्कआउट से पहले, शाम के स्नैक में या रात में भी केला खा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Healthy Cooking Oil: सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल… वजन घटा रहे हैं तो क्या है बेस्ट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *