Share Market Today: 114 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी की भी हालत खत्सी, आईटी स्टॉक्स में तेजी

7b3d4b8061178d4036066b0177ea8e6e17792494488921435 original


Share Market 20 May 2026 Live Updates: आज 20 मई 2026 को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही लाल निशान में नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स अब तक करीब 114 अंक तक गिर चुका है और अभी 75,200.85 के लेवल पर है. वहीं, निफ्टी 31.95 अंक फिसलकर 23,618 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

गिरावट वाले शेयर्स में Hindalco, Reliance, Nestle India, UtraTech Cement का नाम शामिल है. वहीं Bharti Airtel, Infosys, Tech Mahindra, Coal India बढ़त वाले शेयर्स की लिस्ट में हैं.

एशियाई बाजार
आज बाजार खुलने के साथ ही एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है. जापान का टॉपिक्स 0.75 फीसदी और निक्केई 2250.88 फीसदी गिर गया. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्डैक 2.15 फीसदी और कोस्पी 0.52 फीसदी टूटा. 

Petrol-Diesel Price 20 May: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां देखें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत अन्य शहरों के नए रेट्स

अमेरिकी बाजार
19 मई को वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ. S&P 500 0.67 फीसदी गिरकर 7,353.61 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 0.84 फीसदी ​​गिरकर 25,870.71 पर आ गया. Dow Jones Industrial Average भी 322.24 अंक यानी 0.65 फीसदी गिरकर 49,363.88 पर बंद हुआ.

गिफ्ट निफ्टी टुडे 
गिफ्ट निफ्टी 23413 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 100 अंकों की छूट है. 

क्रूड ऑयल की कीमत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोक दी है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जाएगा तो अमेरिका के साथ-साथ पश्चिम एशिया के दूसरे देशों को भी स्वीकार्य होगा. उनके इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 1.89 फीसदी गिरावट के साथ अभी 110 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

मुंह के बल गिरा रुपया
आज भी रुपया लगातार आठवें दिन गिरावट पर दिखा. हफ्ते की शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट के साथ 96.61 तक गिर गया था, फिर अंत में 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 96.5325 पर बंद हुआ. 

Gold-Silver Price Today 20 May 2026: रॉकेट की रफ्तार पकड़ रहा सोना तो चांदी ने दी राहत की सांस, जानें आज का सोने- चांदी का भाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *