दिल्ली के इन मार्केट से खरीदें सस्ती चनिया- चोली, सिर्फ 500 में बनेगा नवरात्र स्पेशल आउटफिट

9680bbafd57718eb87535c7d50f6060917912792451631435 original


नवरात्रि आते ही लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट गरबा और डांडिया नाइट के आउटफिट को लेकर रहती है. चनिया चोली, लहंगा, मिरर वर्क वाला दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से पूरा गरबा लुक तैयार किया जाता है. लेकिन अगर आप हर नाइट के लिए नया आउटफिट खरीदने की सोच रही हैं तो बजट बिगड़ सकता है.

ऐसे में दिल्ली की कुछ मार्केट आपके काम आ सकती हैं. यहां आपको कम बजट में चनिया चोली से लेकर लहंगा, कुर्ती और ज्वेलरी तक मिल सकती है. तो अगर आप सस्ता और स्टाइलिश नवरात्रि आउटफिट ढूंढ रही हैं, इन मार्केट को ट्राई कर सकती हैं. ये शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं.

1. सरोजिनी मार्केट

कम बजट में शॉपिंग की बात हो और दिल्ली में सरोजिनी नगर का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. यहां आपको रंग-बिरंगे टॉप, स्कर्ट, दुपट्टे और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ गरबा लुक के लिए कई बजट ऑप्शन मिल सकते हैं. कुछ जगहों पर चनिया चोली और एथनिक सेट भी मिल जाते हैं. यहां बातचीत करके पैसे भी कम हो जाते हैं.

नवरात्रि के लिए यहां करीब 500 रुपए से 2,000 रुपए के आसपास चनिया चोली सेट मिल सकते हैं. अगर आपका बजट कम है और आपको एक से ज्यादा आउटफिट लेने हैं, तो ये मार्केट अच्छा ऑप्शन है.

 2. जनपथ

जनपथ में गुजराती और ट्रेडिशनल कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी ऑप्शन मिलते हैं. यहां मिरर वर्क, कलरफुल स्कर्ट, दुपट्टे और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज जैसी चीजें मिल सकती हैं. खास बात ये है कि यहां से सिर्फ ड्रेस ही नहीं बल्कि ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और दूसरी छोटी-छोटी एक्सेसरीज लेकर आप अपना पूरा नवरात्रि लुक तैयार कर सकती हैं.

जनपथ पर चनिया चोली सेट करीब 1,000 से 2,500 रुपए के बीच मिल जाते हैं. बाकि तो आप बार्गेनिंग करके पैसे कम करा ही सकती हैं.

3. लाजपत नगर

लाजपत नगर मार्केट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं खरीदना चाहते, लेकिन कपड़े की क्वालिटी और डिजाइन से ज्यादा समझौता भी नहीं करना चाहते. यहां आपको एथनिक वियर, लहंगा, कुर्ती और फेस्टिव आउटफिट की कई दुकानें मिल जाएंगी. यहां अच्छे चनिया चोली सेट करीब 1,500 रुपए से 4,000 रुपए के आसपास मिल सकते हैं. भारी वर्क वाले आउटफिट इससे महंगे हो सकते हैं.

4. चांदनी चौक

कई सारे एथनिक वियर स्टोर्स के अलावा चांदनी चौक की अलग-अलग गलियों में आपको फेस्टिव कपड़ों के कई ऑप्शन मिल जाएंगे. यहां खास फायदा यह है कि आप लहंगा या चनिया चोली के साथ मैचिंग दुपट्टा, बॉर्डर, ज्वेलरी और दूसरी चीजें भी ढूंढ सकती हैं. अगर आपको ज्यादा ट्रेडिशनल या थोड़ा हैवी गरबा लुक चाहिए तो ये मार्केट सही है.

यहां शॉपिंग करते समय एक दुकान पर रुकने के बजाय 3-4 दुकानों में रेट पूछते चलें. इससे आपको कीमत का अंदाजा लग जाएगा.

5. करोल बाग

करोल बाग में भी एथनिक वियर की कई दुकानें हैं. अगर आपको बहुत ज्यादा गुजराती पैटर्न वाला चनिया चोली नहीं चाहिए और उसकी जगह लहंगा, एथनिक स्कर्ट, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनना है तो यहां ऑप्शन देख सकती हैं.

पहले कितना कमाते थे स्मित मच्छार, जानें इंडिया से दुबई में कितनी ज्यादा मिलती है सैलरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *