संजू सैमसन समेत ये 5 खिलाड़ी रहे चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार के गुनहगार, गुवाहाटी में किया शर्मिंदा

ce0d61f505de020d8122e1fcea0fc33817749346145261312 original


Five Players Including Sanju Samson Culprits Behind CSK Defeat Against RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में बीते 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिला. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके को 8 विकेट से बड़ी हार मिली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम महज 127 रन पर सिमट गई थी. जवाब में, राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में 128 रन के छोटे टारगेट को चेज कर लिया था. यहां हम आपको सीएसके के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके खराब प्रदर्शन की वजह से चेन्नई की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

सीएसके की शर्मनाक हार के हैं ये 5 खिलाड़ी गुनहगार

1. नूर अहमद

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर नूर अहमद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महंगे साबित हुए. इस मुकाबले में उन्होंने 2 ओवर में 24 रन लुटाए और एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए.

2. मैट हेनरी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए. इस मैच में हेनरी ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 13.30 की इकॉनमी से 40 रन दिए और एक भी विकेट नहीं चटका पाए थे.

3. शिवम दुबे

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का भी बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं चला. शिवम सिर्फ 6 बनाकर पुराने साथी रवींद्र जडेजा के शिकार बने.

4. ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ खामोश रहा. गायकवाड़ महज 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि सीएसके को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी.

5. संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन भी फ्लॉप रहे. सैमसन भी केवल 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. सीएसके को संजू से भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, क्योंकि उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में यादगार प्रदर्शन किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *