JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

0df157152b888753e5f55210e05cc0f717912769342871094 original


जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट और एडमिशन के आंकड़ों में महिला उम्मीदवारों के प्रदर्शन में बड़ा सुधार हुआ है. 6 साल बाद पहली बार 10 हजार से ज्यादा छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई किया है. इस साल 10,107 महिला उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुई. हालांकि क्वालिफाई करने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ने के बावजूद आईआईटी की कुल सीटों में उनकी हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत के आसपास ही रही. आईआईटी रुड़की की ओर से तैयार ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में जी एडवांस्ड 2026 के क्वालिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट से जुड़े ये आंकड़े सामने आए हैं. 

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 43,112 महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 40,562 छात्राएं दोनों पेपर में शामिल हुई थी और 10,107 क्वालिफाई करने में सफल रही. रजिस्टर्ड महिला उम्मीदवारों के आधार पर उनकी सफलता दर 23.4 फीसदी रही, जो 2025 में 21.7 भेज दी थी. वहीं दोनों पेपर देने वाली छात्राओं में सफलता दर 24.9 फीसदी रही. यानी इस साल महिला उम्मीदवारों के प्रदर्शन में पिछले साल के मुकाबले सुधार हुआ है, हालांकि कुल रजिस्ट्रेशन में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 23 फीसदी थी, जबकि क्वालीफायर में उनकी हिस्सेदारी 17.76 फीसदी रही. 2025 में 9,404 छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई किया था. 

IIT में एडमिशन में हिस्सेदारी करीब 20%

जेईई एडवांस्ड में महिला क्वालीफायर की संख्या बढ़ी, लेकिन आईआईटी सीट अलॉटमेंट में उनकी हिस्सेदारी में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. कुल 18,861 आईआईटी एडमिशन में महिला उम्मीदवारों को 3,851 सीटें मिली. यह कुल सीटों का 20.22 फीसदी है, जबकि 2025 में यह हिस्सेदारी 20.15 फीसदी थी. इनमें 3,777 सीटें महिलाओं के लिए निर्धारित सुपरन्यूमरेरी सीटों के तहत मिली, जबकि 37 छात्राओं ने सभी उम्मीदवारों के लिए खुले जेंडर न्यूट्रल पूल से सीट हासिल की. महिलाओं के लिए अलग सीटें इसलिए रखी गई, ताकि आईआईटी में नए अंडर ग्रेजुएट छात्रों में उनकी हिस्सेदारी कम से कम 20 फीसदी रहे. 

टॉप फीमेल कैंडिडेट की ऑल इंडिया रैंक 77 

जेईई एडवांस्ड में टॉप महिला उम्मीदवार ने 280 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 77 हासिल की. उनके गणित में 101, फिजिक्स में 86 और केमिस्ट्री में 93 अंक रहे. टॉप 100 रैंकर्स में से 97 उम्मीदवारों ने आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास में एडमिशन लिया. वहीं अकेले आईआईटी बॉम्बे में 68 टॉप 100 रैंकर्स ने सीट ली. 

ये भी पढ़ें-नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालिफाई?

SC और ST उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी बेहतर 

जेईई एडवांस्ड 2026 में एसटी और एससी उम्मीदवारों के क्वालिफिकेशन रेट में भी बढ़ोतरी हुई. एससी उम्मीदवारों की सफलता दर 40.41 फीसदी से बढ़कर 50.16 हो गई. यह पहली बार है, जब एससी कैटेगरी की क्वालिफिकेशन रेट 50 फीसदी के पार गई है. एसटी उम्मीदवारों की सफलता दर भी 33.99 फीसदी से बढ़कर 42.14 फीसदी हो गई. इस साल 15,856 एससी और 6,379 एसटी उम्मीदवार क्वालिफाई हुए, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 12,499 और 5,008 थी. वही जनरल कैटेगरी की क्वालिफिकेशन रेट 43 फीसदी से घटकर 39.8 फीसदी रह गई. ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों की सफलता दर भी 18.2 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत हुई. ईडब्ल्यूएस क्वालीफायर की संख्या 6,291 से बढ़कर 6,377 हो गई. 

कुल 56,880 उम्मीदवार हुए क्वालिफाई 

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी. इसमें कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया, जबकि 1,79,694 उम्मीदवार दोनों पेपर में शामिल हुए. इनमें 56,880 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की. रिपोर्ट  के अनुसार क्वालिफाई करने वालों में कुछ उम्मीदवार 1 वर्षीय प्रिपरेटरी कोर्स के लिए भी एलिजिबल है.

ये भी पढ़ें-6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *