अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?

647dea30adaca88d4f26164da58bb90117912690063491474 original


सिनेमा की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एक बेहतरीन और अनोखा मौका लेकर आ रही है. डिजिटल युग और तकनीक की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय अब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फिल्म बनाने का हुनर सिखाएगा. डीयू के कैंपस ऑफ लर्निंग की ओर से AI इन फिल्म मेकिंग नाम से एक नया  कोर्स शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. इस नए कोर्स के जरिए छात्र कम संसाधनों और आधुनिक एआई उपकरणों का सही इस्तेमाल करके शानदार विजुअल कंटेंट तैयार करना सीख सकेंगे.

जनवरी 2027 से शुरू होगा छह महीने का यह खास कोर्स

सिनेमा की दुनिया में रुचि रखने वाले छात्रों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह कोर्स कब से शुरू होने जा रहा है. DU प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, छह महीने की अवधि वाला यह नया फिल्म मेकिंग स्किल कोर्स जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है.

विश्वविद्यालय ने इस शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए बकायदा अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस समय कोर्स को तैयार करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है, जिसमें बाजार और फिल्म निर्माण उद्योग की मौजूदा वैश्विक जरूरतों को खास तौर पर शामिल किया जा रहा है.

12वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक को मिलेगा मौका

इस कोर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें दाखिला लेने के लिए किसी बहुत बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 12वीं परीक्षा पास कर चुके छात्र इस कोर्स के लिए पूरी तरह योग्य माने जाएंगे. इसके अलावा, दिल्ली यूनिवर्सिटी या किसी अन्य संस्थान से ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशनकर रहे या पूरी कर चुके विद्यार्थी भी इसमें आसानी से एडमिशन ले सकेंगे. इसका मतलब है कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ भी छात्र इस एआई तकनीक को भी सीख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन

डीयू स्थापित करने जा रहा है अलग से एआई केंद्र

कैंपस ऑफ लर्निंग की निदेशक पायल मागो ने इस संबंध में बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय एआईृ के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ाने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है. डीयू आने वाले समय में अपने छात्रों के लिए अलग से एक समर्पित एआई केंद्र स्थापित करने की तैयारी में है.

ऐसे में जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा यह एआई फिल्म मेकिंग कोर्स विश्वविद्यालय की इस बड़ी तकनीकी मुहिम की दिशा में पहला और बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो छात्रों को नए जमाने की नौकरियों के लिए पूरी तरह तैयार करेगा.

यह भी पढ़ें: असम में MBBS की फीस 6 गुना बढ़ी, आय के हिसाब से हुआ बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *