वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू

9257ca5fadff06459d8dcb38bdaba0d81791291556009143 original


भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनने का कारण बताते हुए कहा कि बाद में ड्यू बड़ा फैक्टर साबित हो सकता है. टीम इंडिया ने नमन धीर को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया है. जबकि वैभव सूर्यवंशी और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका नहीं मिला है.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को मौका नहीं मिला है. नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच यानी 27 सितंबर को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल रहा है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमार जोसेफ

टीम इंडिया ने क्यों चुनी बॉलिंग

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का कारण बताते हुए कहा, “यहां की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. बाद में ड्यू आने की संभावना भी है.”

लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजों को भी अच्छा करने का बराबर मौका देती है. कुल आंकड़ों को उठाकर देखा जाए तो इकाना स्टेडियम के आंकड़े चेज के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. यहां खेले गए सभी टी20 मैचों में केवल एक बार सफल चेज देखा गया है. 

नमन धीर का डेब्यू

26 साल के नमन धीर पंजाब से आते हैं और IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 61 मैच खेलकर 1222 रन बनाए हैं. टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 156.26 का है, जिसे बहुत बढ़िया माना जाता है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *