आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20

3968a6364a46b87b1009244b66ca88971791290437507143 original


अभिषेक शर्मा इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में उनके निशाने पर विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा. पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 100 रन बनाते ही अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. मगर भारतीयों में फिलहाल अभिषेक शर्मा और विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों ने टी20 में 10-10 शतक लगाए हैं. आज 100 रन बनाते ही अभिषेक 11 सेंचुरी के साथ भारतीयों में सबसे आगे निकल जाएंगे. लखनऊ का इकाना स्टेडियम इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह बन सकता है.

आज टूट जाएगा विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने 430 मैचों के टी20 करियर में 14218 रन बनाए हैं, जिनमें 10 सेंचुरी शामिल हैं. वहीं अभिषेक शर्मा केवल 212 मैचों में 10 शतक लगा चुके हैं. अभिषेक आज अपने 213वें टी20 मैच में 11वीं सेंचुरी लगाकर विराट से आगे निकल सकते हैं. टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 212 मुकाबलों में 6292 रन बनाए हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा शतक (भारत के लिए)

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा 10-10 सेंचुरी के साथ टॉप पर हैं. 8 सेंचुरी के साथ केएल राहुल तीसरे और उनके अलावा रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी आठ-आठ शतक ठोक चुके हैं.

  • 10 शतक – विराट कोहली
  • 10 शतक – अभिषेक शर्मा
  • 8 शतक – केएल राहुल
  • 8 शतक – रोहित शर्मा 
  • 8 शतक – संजू सैमसन

बाबर आजम और क्रिस गेल सबसे आगे

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी क्रिस गेल ने लगाई हैं, जिन्होंने अपने करियर में 22 शतक ठोके थे. दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिनके नाम 13 शतक हैं. अब अभिषेक शर्मा दुनिया के ऐसे केवल तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं, जिनके नाम टी20 में 10 से अधिक शतक होंगे. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें आज वेस्टइंडीज के खिलाफ कम से कम 100 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें:

एक ओवर में 6 छक्के से सबसे तेज शतक तक, वैभव सूर्यवंशी ने बताए अपने 6 बड़े लक्ष्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *