प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका, स्टार ओपनर को लगी चोट; कप्तान रजत पाटीदार ने दी जानकारी 

49564e495196928f9ca57c6df321573217794597497461364 original


RCB Opener Finger Injury: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी थी. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी आखिरी लीग मैच आज (22 मई) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है. इस मुकाबले की शुरुआत से पहले कप्तान पाटीदार ने बताया कि उनकी टीम के स्टार ओपनर को चोट लग गई है. यह वाकई टीम के लिए प्लेऑफ से पहले बड़ा झटका साबित हो सकता है. 

दरअसल, टीम के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ी जैकब बेथल को उंगली में चोट लग गई है, जिसकी जानकारी पाटीदार ने दी. 

बेथल की इंजरी को लेकर क्या बोले रजत पाटादीर?

टॉस के वक्त बात करते हुए पाटीदार ने कहा कि टीम में एक बदलाव है. बेथल को चोट लग गई है. उन्हें उंगली में चोट लगी है और उनकी जगह मैं टीम में आया हूं. बता दें कि 17 मई के पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में बेंगलुरु के नियमित कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेले थे. उनकी जगह जितेश शर्मा ने टीम की कमान संभाली थी. अब रजत की वापसी हो चुकी है. 

सॉल्ट की जगह बेथल को मिला था मौका 

बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते हैं. लेकिन सीजन के बीच सामने आई खबर में पता चला कि सॉल्ट फिंगर इंजरी के चलते इंग्लैंड लौट गए. सॉल्ट की जगह टीम में बेथल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई. बेथल ने 7 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 96 रन बनाए हैं. 

सॉल्ट ने आखिरी मुकाबला 18 अप्रैल को खेला था. अब उनकी जगह लेने वाले बेथल भी चोटिल हो गए हैं. हालांकि बेथल को लेकर कप्तान पाटीदार ने यह नहीं बताया कि उनकी वापसी कब होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्लेऑफ तक अगर दोनों ही इंग्लिश खिलाड़ियों की वापसी नहीं होती है, तो फिर इस दिक्कत को किस तरह संभालेगी. 

 

यह भी पढ़ें: ‘बंद कर दो डोमेस्टिक क्रिकेट…’, आकिब नबी को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, आग बबूला हुए पूर्व भारतीय कप्तान

IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *