सोनू निगम ने 17 करोड़ में खरीदी 3 लग्जरी प्रॉपर्टी, इतने लाख दी स्टांप ड्यूटी

9ae007eb0a3c313f869441d46d7dd29c17912888916061064 original


बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने साल 2026 में अब तक प्रॉपर्टी को लेकर कई डील की है. इस लिस्ट में अब एक और डील जुड़ गई है. सोनू निगम ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक बिल्डिंग में तीन ऑफिस यूनिट खरीदे हैं. दो ऑफिस यूनिट पहली मंजिल पर और एक ग्राउंड फ्लोर पर है. इनके लिए 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और लाखों में स्टांप ड्यूटी चुकाई गई.

सोनू निगम ने खरीदी 3 प्रॉपर्टी

CRE Matrix से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ‘सिंगुलर हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड’ से सोनू निगम ने अगस्त 2026 में तीन लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी थी. बताया जा रहा है कि इनके लिए 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और टोटल 96 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाई गई.

6 अगस्त 2026 को हुए इस सौदे के मुताबिक ये ऑफिस यूनिट लोखंडवाला रोड पर सुंदरवन कॉम्प्लेक्स की एस्टन बिल्डिंग में है. सोनू ने पहली मंजिल पर अगल-बगल वाले दो ऑफिस यूनिट खरीदे हैं. जबकि एक अन्य ऑफिस स्पेस ग्राउंड फ्लोर पर खरीदा. इनका टोटल कारपेट एरिया 4,144.10 वर्ग फ़ीट है. पहली मंजिल पर खरीदी गई प्रॉपर्टी के लिए कुल 16 करोड़ रुपये और ग्राउंड फ्लोर वाली प्रॉपर्टी के लिए 1 करोड़ रुपये चुकाए गए. जानकारी के मुताबिक सोनू ने इन ऑफिस यूनिट के साथ चार कार पार्किंग स्पेस भी खरीदे हैं.

फरवरी-अप्रैल और मई 2026 में किए ये प्रॉपर्टी सौदे

सोनू निगम पिछले साल से प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. CRE मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सिंगर ने मई 2026 में महाराष्ट्र के हिल स्टेशन कर्जत में अपनी 1.067 हेक्टेयर जमीन 95 लाख रुपये में बेची थी.

अप्रैल 2026 में सोनू ने कर्जत में ही 1.95 करोड़ रुपये में 1.9 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन भी बेची थी. जबकि फरवरी 2026 में सिंगर के पिता अगम कुमार निगम ने भी एक बड़ी प्रॉपर्टी डील की थी. अगम कुमार निगम ने मुंबई के मड आइलैंड में ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस एवं 1,197 वर्ग मीटर ज़मीन 10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदी थी. इतना ही नहीं सोनू निगम ने साल 2025 में मुंबई के सांताक्रूज में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को पांच साल के लिए 12.61 करोड़ रुपये में किराये पर भी दिया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *