मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव ने युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. दरअसल भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026 में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में MPPSC की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. सीएम ने यह व्यवस्था अगले साल से लागू किए जाने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के ज्यादा अवसर देने के लिए यह फैसला लिया गया है. कॉन्क्लेव में प्रदेशभर से करीब 20 हजार युवा भी शामिल हुए हैं. कार्यक्रम में रोजगार कौशल विकास, स्टार्टअप, उद्यमिता, रिसर्च और नई तकनीक से जुड़े अवसरों पर चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी की परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है. अब इस साल में दो बार करने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में अलग-अलग सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है और युवाओं को ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है.
राज्य में खुलेंगी 12 नई यूनिवर्सिटी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस कॉन्क्लेव में 12 नई यूनिवर्सिटी खोलने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की भी व्यवस्था की जाएगी. इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर देना है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि रिसर्च स्कॉलर को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा. इसके अलावा सरकारी कॉलेज में अत्याधुनिक एआई और एडवांस कंप्यूटिंग लैब स्थापित करने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें-नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?
इनोवेशन के लिए बनेगा 5 करोड़ का फंड
कॉन्क्लेव में युवाओं के आइडिया और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए भी घोषणा की गई. सीएम के अनुसार राज्य स्तर पर 5 करोड़ रुपये का आईडिया फंड बनाया जाएगा. इसका इस्तेमाल युवाओं के इनोवेशन और स्टार्टअप आइडिया को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सीईडीएमएपी की ओर से भी स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई. युवाओं को एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी उभरती तकनीकी से जुड़े अवसरों के बारे में भी बताया गया है
2027 होगा युवा वर्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 को युवा वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा. सरकार का फोकस युवाओं को रोजगार के साथ कौशल, स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ने के अवसर पर जोर रहेगा. यूथ कॉन्क्लेव का उद्देश्य सभी युवाओं से सीधा संवाद कर उनके सुझाव लेना और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य की तकनीक से जुड़ने के अवसरों की जानकारी देना था. कार्यक्रम में करियर और रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, रिसर्च और सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई.
ये भी पढ़ें-बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI