‘दृश्यम 3’ का भी नहीं पड़ा असर, एनिमेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनने वाला है ये बड़ा रिकॉर्ड

90761537b62e1b3b4967f8fdd0e31ffa1791288371143587 original


‘डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ फिल्म इंडिया में धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने टॉप 5 एनिमे ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.95 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 717 शोज मिले और 75.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ कमाए. फिल्म को 1,127 शोज मिले और 49.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 3 करोड़ कमाए. फिल्म को 1,242 शोज मिले और 64.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 1,240 शोज मिले और 32.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

चौथे दिन फिल्म ने हिंदी वर्जन में 1 करोड़ कमाए. फिल्म को 33.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के तमिल वर्जन ने 10 लाख कमाए और 46 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 15 लाख का कलेक्शन किया और 21.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने नेट 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 9.93 करोड़ का बिजनेस किया. 

चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग एनिमे फिल्म

अब फिल्म जल्द ही सेकंड हाइएस्ट एनिमे ग्रॉसर बनने वाली है. टॉप 5 एनिमे ग्रॉसर फिल्मोंकी बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर Demon Slayer: Infinity Castle  है. इस फिल्म ने इंडिया में 74.71 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे नंबर पर ‘शिनचैन: और डायनासोर डायरी’ है. इस फिल्म ने 8.83 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. तीसरे नबंर पर Suzume है. फिल्म ने 8.45 करोड़ कमाए. चौथे नबंर पर ‘डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ है. फिल्म ने 4 दिन में 8.35 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर पर Jujutsu Kaisen 0 है. इस फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित

तेत्सुओ याजिमा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. ये 1983 में आई ‘डोरेमोन: नोबिता एंड द कैसल ऑफ़ द अंडरसी डेविल’ का रीमेक है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार कमाई के बीच डोरेमोन ने अपनी जगह बना ली है और शानदार कमा रही है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *