‘दृश्यम 3’ से अजय देवगन ने रचा इतिहास, कोविड के बाद तीन हिट देने वाले बने बॉलीवुड के पहले एक्टर

f8fd4e6edd1d1c6ec15fe1e219d0e9831791532664634209 original


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस दौरान इसकी कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी देखा गया लेकिन कुल मिलाकर इसकी फर्स्ट वीक की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही और से बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल हो चुकी है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ से अजय देवगन को कोविड के बाद तीन हिट फिल्में भी मिल गई हैं और ऐसा करने वाले वे बॉलीवुड के पहले एक्टर बन गए हैं.  

‘दृश्यम 3’ ने 7वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘दृश्यम 3’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने अपना पहले हफ्ते में ही 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. बता दें कि इस क्राइम थ्रिलर ने  रिलीज के 7वें दिन 15 हजार 758 शो से 13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में इस फिल्म की कुल नेट कमाई अब 245.50 करोड़ हो गई है जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ हो गया है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 89.00 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ हो गया है.

अजय देवगन ने कोविड के बाद के दौर में इतिहास रच दिया है!
‘दृश्यम 2’ और ‘शैतान’ के बाद, ‘दृश्यम 3’ के साथ अजय देवगन ने कोविड के बाद के दौर में अपनी तीसरी हिट फ़िल्म दी है. इन तीन हिट फ़िल्मों के साथ, वे कोविड के बाद लीड रोल में लगातार तीन हिट फ़िल्में देने वाले इकलौते बॉलीवुड स्टार बन गए हैं. बता दें कि शाहरुख खान और रणवीर सिंह के नाम दो-दो हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड हैं

‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन ने अपने विजय सवगांवकर के पॉपुलर किरदार में कमबैक किया है. तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने भी अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं. वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की फिल्म में नई एंट्री हुई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *