25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?

2b5eb55ad85f7302118f5080ba4c0d4e17914324502381296 original


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 75 साल की उम्र में उन्होंने आज 8 अक्टूबर की सुबह अपने गोवा स्थित घर पर आखिरी सांस ली. कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई.

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में खूब नाम और दौलत कमाई थी. ऐसे में उनके निधन के बाद आइए जानते हैं कि नाना पाटेकर अपने पीछे कितनी संपत्ति और क्या-क्या छोड़ गए हैं.

नाना पाटेकर की नेटवर्थ
नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई थी. GQ और फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये बताई गई है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनकी फिल्में थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस लेते थे. एक्टिंग के अलावा विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का हिस्सा रहे. 

25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस 
प्रॉपर्टी की बात करें तो नाना पाटेकर का मुंबई के अंधेरी इलाके में करीब 750 स्क्वायर  फुट का 1 BHK फ्लैट बताया जाता है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई थी. इसके अलावा पुणे के पास खड़कवासला में उनका करीब 25 एकड़ का फार्महाउस भी बताया जाता है, जहां वह खेती किया करते थे.

पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
बता दें, नाना पाटेकर की माता जी का निधन 2019 में हो गया था. नाना पाटेकर जब खुद 28 साल के थे तो पिता दुनिया को अलविदा कह चले थे. नाना पाटेकर कुल 7 भाई थे, जिनमें से 5 का निधन हो गया था. 

नाना पाटेकर की शादी साल 1978 में नीलकांति पाटेकर से हुई थी. हालांकि बाद में दोनों बिना तलाक लिए अलग हो गए.  नाना और नीलकांति के दो बेटे है, एक बेटा मल्हार पाटेकर है, जबकि दूसरे बेटे दुर्वासा का महज 2 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *