कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

957e0ef79d7ff30c50e8e78fbd3e09451787499185662143 original


इंटरनेशनल क्रिकेट के 22 दिग्गजों ने एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेहतर इलाज के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. इन दिग्गजों की लिस्ट में तीन भारतीय हैं. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 22 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के साथ हुए बर्ताव और उनके बेहतर इलाज को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने फरवरी में भी इसी तरह का पत्र लिखा था और यह पत्र तब आया है जब पाकिस्तान पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह से पालन न करने का आरोप लगा है.

इंटरनेशनल क्रिकेट के इन 22 दिग्गजों में तीन भारतीय भी शामिल हैं. इसमें भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव, सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले सुनील गावस्कर और पूर्व दिग्गज दिलीप वेंगसरकर शामिल हैं. 

इन दिग्गजों ने कीं 3 डिमांड

1- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित चिकित्सा बोर्ड (जिसमें इमरान खान के अपने डॉक्टर भी शामिल हैं) को उनके स्वास्थ्य का पूर्ण और स्वतंत्र मूल्यांकन करने की अनुमति दी जाए, विशेष रूप से उनकी दाहिनी आंख में दृष्टि हानि की रिपोर्ट का. 

2. न्यायालय द्वारा बहाल की गई साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकातों का बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के सम्मान किया जाए. 

3- उस चिकित्सा मूल्यांकन का जो भी परिणाम हो, उसके द्वारा अनुशंसित उपचार बिना किसी देरी के प्रदान किया जाए.

इस लेटर में दिग्गज कप्तानों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को जांच के लिए अस्पताल भेजने का आदेश दिया था. हालांकि, उन्हें सिर्फ कुछ देर के लिए ही अस्पताल में रखा गया, और फिर उन्हें फिट घोषित कर दोबारा जेल भेज दिया गया. इन दिग्गजों ने चिंता व्यक्त की है कि इमरान खान की की हालत ठीक नहीं है. उनकी दाहिनी आंख में भी दिक्कत है. इसके बाद भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *