‘अगली कहानी जल्दी सुनाओ…’, धनुष और कृति सेनन ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश, दिया अगली फिल्म का हिंट!

8efdc822ef966e464ec0a08bed87c3e217826509310101400 original


बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर 28 जून को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ एक्टर धनुष के बर्थडे पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं.

कृति सेनन और धनुष ने ऐसे किया बर्थडे विश
कृति सेनन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो आनंद एल रॉय को गले लगाते नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे आनंद सर, आपको ढेर सारी खुशियां और प्यार मिले. आपकी बहुत याद आती है. अगली कहानी जल्दी सुनाओ.’ वहीं, धनुष ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की हैं. फोटो में निर्देशक उनके गालों पर रंग लगाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ धनुष ने लिख, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे भाई. मैं आपसे प्यार करता हूं.’ 

अगली कहानी जल्दी सुनाओ...', धनुष और कृति सेनन ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश, दिया अगली फिल्म का हिंट!

ये भी पढ़ें: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में

कृति सेनन और धनुष ने फिल्म ‘तेरे इशक में’ में किया साथ काम
बता दें कि धनुष और कृति ने आनंद एल रॉय की फिल्म ‘तेरे इशक में’ में साथ काम किया है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 161.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं. 

अगली कहानी जल्दी सुनाओ...', धनुष और कृति सेनन ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश, दिया अगली फिल्म का हिंट!

क्या फिर साथ आएंगे कृति सेनन और धनुष?
‘तेरे इश्क में’ के बाद फैंस एक बार फिर कृति सेनन और धनुष को बड़े पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. आनंद एल रॉय के लिए कृति के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज कर दी हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि आनंद एल रॉय दोनों को फिर किसी फिल्म में साथ ला सकते हैं. हालांकि, कृति, धनुष या आनंद एल रॉय की ओर से किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:- कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *