‘गोविंदा के कई अफेयर्स रहे’, शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में सब सहना पड़ता है

164e45ee39ba519f365e2ac32d82588e17826460117061296 original


रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ कल से शुरू हो गया है. शो में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी में नजर आ रही हैं. शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के एक्सीरियंस को शेयर करते  हुए कहा कि उनके पति गोविंदा के कई अफेयर थे.

शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा 
‘लॉकअप 2’ में दमदार एंट्री करते ही सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. शो के प्रीमियर एपिसोड में शो की होस्ट फराह खान ने उनसे उनके वायरल बयान ‘मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं’ को लेकर सवाल किया.

इस पर सुनीता ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा, ‘प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए. गोविंदा ने लाइफ में इतने अफेयर्स किए, इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम होती हैं. पर मुझे लगता है इतने साल जो मैंने ची ची (गोविंदा) के साथ निभाया है, मुझे लगता है उसके जैसा बेटा होना चाहिए.’

गोविंदा के कई अफेयर्स रहे', शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में सब सहना पड़ता है

ये भी पढ़ेंः ‘लॉक अप 2’ में सुनीता आहूजा की एंट्री से टेंशन में थे गोविंदा, एक्टर को सता रही थी ये बात

इसके बाद शो के को-होस्ट रितेश देशमुख ने सुनीता आहूजा से जुड़ी एक और वायरल हेडलाइन पढ़कर सुनाई. हेडलाइन थी, ‘जब तक पति-पत्नी साथ हों, तब तक अंखियों से गोली मारे… लेकिन जब रिश्ते में कोई तीसरा आ जाए, तो घुटनों पर गोली मारे.’ इस पर सुनीता ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

सुनीता आहूजा ने कहा, ‘सुन रहे हो चीची (गोविंदा) तो सुन लेना. घुटनों पर गोली तभी लगती है जब कोई लाइफ में आ जाती है. वो भी मैंने झूठ नहीं बोला. मेरे बारे में कई अफवाहें फैलाई गईं, जिसमें यहां तक कहा गया कि मैंने गोली चलाई थी. उस समय मैं मुंबई में नहीं थी, बल्कि खाटू श्याम मंदिर में थी.’

गोविंदा और सुनीता की शादी
बता दें सुनीता आहूजा अक्सर गोविंदा को लेकर तंज कसती नजर आती हैं. वो कई बार एक्टर के अफेयर्स पर बात कर चुकी हैं. बीच में दोनों के तलाक को लेकर भी खबरे सामने आई थी.

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. उन्होंने अपनी शादी को करीब दो साल तक प्राइवेट रखा. बाद में अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक किया. इस कपल का एक बेटा भी है, जिनका नाम यशवर्धन आहूजा है.

ये भी पढ़ेंः ‘मिर्जापुर’ द मूवी से बाहर हुए विक्रांत मैसी, कर रहे अफसोस, बोले- काश मुझे नहीं मारा होता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *