अरशद वारसी के जेब में रखा फोन, गलती से इंस्टा पर हो गए थे लाइव, जानें पूरा किस्सा

9d58cbd7a870bf063bd57b936ec500bf17828233203811414 original


अरशद वारसी ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक ऐसा मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसने ये दिखा दिया कि टेक्नोलॉजी से उनकी आज भी ज्यादा दोस्ती नहीं है. स्मार्टफोन चलाते समय हुई एक छोटी-सी गलती उन्हें बिना पता चले इंस्टाग्राम लाइव तक ले गई. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ और टेक्नोलॉजी को लेकर उन्होंने और क्या-क्या बातें कहीं.

अरशद वारसी ने बताया कि उन्हें टेक्नोलॉजी समझना आसान नहीं लगता

एक्टर अरशद वारसी टेक्नोलॉजी के मामले में खुद को बहुत कमजोर मानते हैं और कई बार सोशल मीडिया और स्मार्टफोन संभालने में गलती कर बैठते हैं. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार वो गलती से सोशल मीडिया पर लाइव हो गए थे.

ये भी पढे़ं: मंडे टेस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ ने किया टॉप, ‘कॉकटेल 2’ ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट

अरशद वारसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मैं टेक्नोलॉजी के मामले काफी कमजोर हूं. मुझे स्मार्टफोन या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना मुश्किल लगता है. मैं अक्सर अपने बच्चों या टीम से पूछता हूं कि फोन या ऐप कैसे चलाते हैं, क्योंकि कई चीजें मुझे इसमें समझ नहीं आतीं.’

पुराने बटन वाले फोन आज भी हैं पसंद

अरशद वारसी ने कहा, ‘मुझे बटन वाले पुराने फोन ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वो आसान होते हैं और उनमें ज्यादा उलझन नहीं होती. अगर मेरे हाथ में होता तो मैं हफ्ते में एक दिन ऐसा रखना चाहूंगा, जब पूरी तरह इंटरनेट बंद हो, ताकि लोग फोन से दूर होकर आपस में बातचीत कर सकें. आजकल लोग लगातार मोबाइल और इंटरनेट में इतने व्यस्त हो गए हैं कि आम बातचीत कम होती जा रही है.’

ये भी पढे़ं: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यूएई और कुछ खाड़ी देशों ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर जो नियम बनाए हैं, वो एक हद तक सही दिशा में कदम हैं. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सही तरीके से होना चाहिए, खासकर युवा पीढ़ी के लिए सीमाएं जरूरी हैं.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *