Video: ‘सबसे बड़ी भारतीय फिल्म…’, ररणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अब जापान में मचाएगी धमाल, जानिए कब रिलीज होगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

ba88b7cf1cccb0c204ce5178b122fbaf17829890421051400 original


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ. अब ‘धुरंधर’ जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 

जापान में कब रिलीज होगी फिल्म?
‘धुरंधर: पार्ट 1’ अब जापान में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 10 जुलाई, 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रणवीर सिंह ने जापान में फिल्म की रिलीज से पहले वहां के दर्शकों के लिए एक खास वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया. इस दौरान उन्होंने सभी से बड़े पर्दे पर फिल्म देखने की अपील की. 

ये भी पढे़ं: ‘अल्फा’ से पहले देखें आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का हिसाब-किताब, एक ने कमाए थे 1230 करोड़

रणवीर सिंह ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, ‘जापान में सभी को मेरा नमस्कार. ‘धुरंधर’ जापान में रिलीज हो रही है. ये ड्रामा, रोमांच, इमोशंस और दमदार कहानी से भरपूर एक शानदार सिनेमाई अनुभव है. मैं आप सभी को बड़े पर्दे पर अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का एक्सपीरियंस लेने के लिए दिल से इनवाइट करता हूं. ढेर सारा प्यार. उम्मीद है कि आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी.’

क्या ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘धुरंधर’?
भारत की कई ऐसी फिल्में हैं, जो जापान में बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी हैं. अब देखना ये होगा कि भारत की तरह जापान में भी क्या ‘धुरंधर’ नया रिकॉर्ड कायम कर पाएगी. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ जो जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. अभी तक जापान में ‘आरआरआर’ की कमाई का रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है.

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने 2.42 बिलियन येन यानी 136 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, ‘दंगल’ ने भले भी चीन में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन जापान में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा. फिल्म ने 12.40 मिलियन येन यानी लगभग 73.48 लाख रुपये की कमाई की.

‘धुरंधर’ के बारे में जानिए
बता दें कि ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर हैं. इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे एक्टर्स नजर आए थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,350 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

ये भी पढे़ं: ‘अलायंस’ में होगी सलमान खान की एक्स भाभी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सोहेल खान को मिलेगा बड़ा सरप्राइज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *