ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़? बहन फराह अली खान ने सालों बाद बताया सच

1e8e286fd4a57fef0beb57abb9ef808817830539742381064 original


बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. लंबे वक्त से 12 साल छोटी सबा आजाद को डेट कर रहे ऋतिक तलाकशुदा हैं. उन्होंने सुजैन खान से शादी की थी और शादी के करीब 14 साल बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था. इसके बाद से लेकर अब तक कई बार ये खबरें आईं कि ऋतिक ने सुजैन को 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी. हालांकि अब सालों बाद इसे लेकर सुजैन की बहन फराह अली खान ने बड़ा खुलासा किया है.

आपसी सहमति से हुआ था तलाक

हाल ही में फराह अली खान ने एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी बहन सुजैन खान और ऋतिक रोशन के तलाक पर बात करते हुए बड़ी बात कही. उन्होंने बताया कि ये तलाक आपसी सहमति से हुआ था. उन्होंने कहा, ‘हर कोई हैरान था. बहुत हंगामा हुआ था. लोगों की उनकी पर्सनल ज़िंदगी के बारे में कई तरह की राय थीं, लेकिन मुझे लगता है कि उन दोनों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला. यह सब आपसी सहमति से हुआ.’

ये भी पढ़ें: कभी पेटभर खाना भी मिलना था मुश्किल, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें भारती सिंह की नेटवर्थ

400 करोड़ की एलिमनी के दावे पर कही ये बात

वहीं आगे उन्होंने 400 करोड़ रुपये की एलिमनी के दावे पर कहा कि उनकी बहन ऐसी नहीं है जो पैसों के लिए रिश्ता रखें. फराह कहती हैं, ‘मैं एक बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि कभी भी 400 करोड़ की एलिमनी (तलाक के बाद दी जाने वाली रकम) नहीं दी गई थी और जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि 400 करोड़ रुपये दिए गए और सुज़ैन अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है. मेरा मतलब है, यह सरासर झूठ है.’

‘वो गोल्ड डिगर नहीं है…’

फराह ने आगे बताया कि उनकी बहन के आज भी रोशन परिवार से बेहद अच्छे रिश्ते हैं और वो सभी उनसे प्यार करते हैं. फराह आगे कहती हैं, ‘वह ‘गोल्ड-डिगर’ (पैसे के लिए रिश्ता बनाने वाली) नहीं हैं. वह बहुत शालीन हैं. वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं और ऋतिक भी एक बेहतरीन इंसान हैं.’

ये भी पढ़ें: ‘मेरी शादी है 5 जुलाई को…’, आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

ऋतिक-सुजैन के हैं दो बेटे

अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी. इसके बाद कपल ने दो बेटों का वेलकम किया था. उनके बेटों के नाम रेहान और रिदान हैं. ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में  तलाक ले लिया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *