Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?

7a7660c63d23a96110291b08861980ec17831859418471294 original


Re NEET UG 2026 देने वाले लाखों उम्मीदवार OMR शीट और फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही दोनों दस्तावेज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है. उम्मीदवार अपनी OMR शीट लॉगिन करके देख सकेंगे, जबकि फाइनल आंसर की PDF सभी के लिए उपलब्ध होगी. इसी के आधार पर Re NEET 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Re NEET 2026 OMR शीट जल्द होगी जारी

एनटीए ने अभी तक OMR शीट और फाइनल आंसर की जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OMR शीट 5 जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है. उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट देखकर यह जांच सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा में किन प्रश्नों के क्या उत्तर दिए थे.

फाइनल आंसर की कब आएगी?

री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. अब इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा. संभावना है कि यह जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकती है. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

रिजल्ट कब जारी हो सकता है?

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद Re NEET 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, अंतिम तारीख की पुष्टि एनटीए की ओर से ही की जाएगी.

NEET 2026 की मार्किंग स्कीम

उम्मीदवार OMR शीट और आंसर की की मदद से अपना संभावित स्कोर भी निकाल सकते हैं.सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे.गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा.बिना उत्तर वाले प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलेगा और न ही कटेगा.

NEET 2026 की मार्किंग स्कीम

अगर आप अपनी OMR शीट और फाइनल आंसर की की मदद से संभावित स्कोर जानना चाहते हैं, तो आपको NEET की मार्किंग स्कीम समझनी होगी. परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है. जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाता, उन पर न तो कोई अंक मिलता है और न ही कोई अंक काटा जाता है. इसी नियम के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – 6 Month Certification Course After 12th: सिर्फ 12वीं पास छात्रों के लिए शुरू हुआ 6 महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स, 40000 मिलेगी पहली सैलरी

NEET 2026 क्वालिफाइंग परसेंटाइल

NEET परीक्षा पास करने के लिए केवल अंक ही नहीं, बल्कि न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल भी हासिल करना जरूरी होता है. सामान्य (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50वां परसेंटाइल निर्धारित है.वहीं OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40वां परसेंटाइल आवश्यक है. सामान्य वर्ग के PwD उम्मीदवारों को 45वां परसेंटाइल, जबकि OBC, SC और ST वर्ग के PwD उम्मीदवारों को 40वां परसेंटाइल प्राप्त करना होगा.

OMR शीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर Re NEET 2026 OMR Sheet लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना Application Number, Password और Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें.
स्टेप 4: लॉगिन के बाद आपकी OMR Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी.
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए PDF सेव कर लें.

Final Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in खोलें.
स्टेप 2: होम पेज पर Re NEET 2026 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी.
स्टेप 4: PDF डाउनलोड करें और अपने प्रश्न पत्र से उत्तरों का मिलान करें.

यह ही पढ़ें – Free Tech Courses: महंगे इंस्टिट्यूट को फीस दिए बिना बच्चा कैसे बनेगा टेक-एक्सपर्ट? देखें फ्री वेबसाइट्स की लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *