Ramayana: ‘रामायण’ के लिए रणबीर कपूर इस तरह बने भगवान राम, वीडियो वायरल

8b9879207e8fc24223db974c45df53b317751062585071400 original


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पिछले लंबे समय से चर्चा में है. ऐलान होने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में है. फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. ‘रामायण’ का पहला टीजर हनुमान जयंती (2 अप्रैल) के खास मौके पर रिलीज किया गया. अब इस बीच रणबीर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भगवान राम के लुक में यूं ढले रणबीर
वायरल वीडियो में रणबीर को फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका के लिए तैयार होते देखा जा सकता है. उनकी मेकअप टीम उन्हें राम के लुक में ढालने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है, वहीं रणबीर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपने किरदार में गहराई से डूबे नजर आ रहे हैं.

फैंस हो रहे उत्साहित
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर के इस नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हूं.’ एक लिखते हैं, ‘ये फिल्म जल्दी रिलीज करो.’

‘रामायण’ में नजर आएंगे ये एक्टर्स
‘रामायण’ में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी, वहीं सुपरस्टार यश को रावण के किरदार के लिए चुना गया है. लक्ष्मण की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं. सनी देओल भगवान हनुमान के अवतार में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि ‘रामायण’ एक नहीं, बल्कि 2 पार्ट्स में रिलीज होगी. फिल्म का भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *