UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

c03ec5e488f270599b4cf22c9ed9479017872123290101094 original


UPPSC Jobs: यूपीपीएससी ने मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1156 पदों को भरा जाएगा इनमें 1112 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 44 प्रोफेसर के हैं. इन पदों के लिए आवेदन पत्र 18 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के जरिए 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए जारी विज्ञापन संख्या D-1/E-1/2026 से उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और दूसरी पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना होगा.

1156 पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी की इस भर्ती में मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल है. इन पदों में 44 प्रोफेसर के पद, 1112 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल है. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित मेडिकल स्पेशलिटी के अनुसार निर्धारित की गई है. जानकारी के अनुसार मेडिकल स्पेशलिटी में एमडी-एमएस-डीएनबी जैसी योग्यता मांगी गई है. अलग-अलग पदों के लिए एक्सपीरियंस की शर्तें भी निर्धारित हैं.

आवेदन की जरूरी तारीख

यूपीपीएससी प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर है. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ आयोग को भेजने होंगे. यह डॉक्यूमेंट 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य

कितनी है आवेदन फीस?

भर्ती के लिए आवेदन फीस उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 105 रुपये, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये फीस है. वहीं दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निश्चित है. पूर्व सैनिकों के लिए फीस 65 रुपये, महिलाओं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और स्पोर्ट्स कोटा के लिए फीस उनके संबंधित कैटेगरी के अनुसार लागू होगी. इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है. वहीं प्रोफेसर पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद कैंडिडेट डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा.
  • अब संबंधित भर्ती का आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-Government Exams: एक एग्जाम कैंसिल करने पर सरकार को कितना होता है नुकसान? जानें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *