शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब

9f70f64991b233d3c202da152651d37217874895894121120 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ज्यादा चीनी ब्लड शुगर बढ़ाए, पर पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं.

चीनी के बढ़ते दामों ने इन दिनों लोगों की चिंता बढ़ा दी है. देशभर में चीनी की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है. इन दिनों कई शहरों में चीनी के दाम 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में चीनी की कीमतों में 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. चीनी की कीमतें बढ़ने के साथ-साथ घर के महीने भर के राशन में इसकी मात्रा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. खासकर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि रोजाना कितनी अतिरिक्त चीनी ली जा रही है. आमतौर पर डायबिटीज को चीनी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में कार्बोहाइड्रेट भी टूटकर ग्लूकोज में बदलते हैं और ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में चीनी कितनी चाहिए. 

शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में चीनी कितनी चाहिए?

डायबिटीज वाले व्यक्ति के लिए घर में एक महीने के लिए चीनी की कोई एक तय मात्रा नहीं होती है. हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है. यह उसकी सेहत, वजन, एक्टिविटी लेवल, डायबिटीज के प्रकार, दवाओं और पूरी डाइट पर निर्भर करती है. आमतौर पर डायबिटीज वाले लोगों को अतिरिक्त चीनी सीमित रखने की सलाह दी जाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, रोजाना मिलने वाली कुल कैलोरी में अतिरिक्त चीनी की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम होनी चाहिए. वहीं, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) महिलाओं के लिए करीब 25 ग्राम और पुरुषों के लिए करीब 36 ग्राम अतिरिक्त चीनी रोजाना लेने की सीमा बताता है. 
 
डायबिटीज में चीनी पूरी तरह बंद करनी जरूरी है?

डायबिटीज में व्यक्ति को चीनी पूरी तरह बंद करनी जरूरी नहीं है. डायबिटीज वाले लोग चीनी युक्त चीजें खा सकते हैं, लेकिन मात्रा पर कंट्रोल रखना जरूरी है. चीनी के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट पर भी ध्यान देना जरूरी है. शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है और इससे ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें – देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें

डायबिटीज में ज्यादा चीनी खाने के नुकसान

डायबिटीज में ज्यादा चीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, जिससे इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. लगातार ज्यादा ब्लड शुगर रहने पर समय के साथ हार्ट, ब्लड वेसेल्स, आंखों, नसों और किडनी से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. हालांकि चीनी खाना सीधे तौर पर डायबिटीज का कारण नहीं बनता है. डायबिटीज में चीनी की मात्रा के साथ-साथ कुल कार्बोहाइड्रेट और पूरी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें – डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *