RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन

19a6a7cca2581cf210aface0c0e6026917915240307681094 original


रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती एनटीपीसी की अन्य भर्तियों से अलग करेगा. इसके लिए अलग से सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देश में भर्ती की नई व्यवस्था और परीक्षा के पैटर्न की जानकारी दी गई है. नई व्यवस्था के तहत स्टेशन मास्टर बनने के लिए उम्मीदवार को अब दो की जगह केवल एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा. इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

दरअसल अब तक रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत की जाती थी. इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों परीक्षा देनी होती थी. लेकिन 2026 के भर्ती चक्र से स्टेशन मास्टर के पदों के लिए अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी होने वाली अलग सीईएन में पदों की संख्या, आवेदन की तारीख, फीस और परीक्षा का पूरा शेड्यूल दिया जाएगा. फिलहाल स्टेशन मास्टर के पदों की आधिकारिक की संख्या घोषित नहीं की गई है. वहीं भर्ती के लिए जानकारी के अनुसार 500 से ज्यादा पद होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद होगी. 

अब केवल एक CBT देना होगा 

नई भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को स्टेशन मास्टर के पद के लिए एक ही सीबीटी देना होगा. यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे. पहले एनटीपीसी भर्ती में CBT 1 के लिए 90 मिनट का समय मिलता था और इसके बाद सीबीटी 2 आयोजित किया जाता था. नई व्यवस्था में दूसरी सीबीटी की जगह 1 परीक्षा रखी गई है. हालांकि CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे CBAT में शामिल होना होगा..

परीक्षा में शामिल होंगे यह विषय 

स्टेशन मास्टर भर्ती के नए CBT पैटर्न में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के विषयों को अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा. जैसे बेसिक साइंस और मैथमेटिक्स के प्रश्न 30 नंबर के होंगे, वहीं डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन के प्रश्न 30 नंबर के होंगे. लॉजिकल कैपेबिलिटी के प्रश्न 20 अंक के होंगे और मेंटल रीजनिंग के प्रश्न भी 20 अंक के होंगे. 

ये भी पढ़ें-AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर

CBT और CBAT के अंकों से बनेगी मेरिट लिस्ट 

स्टेशन मास्टर भर्ती की अंतिम मेरिट तैयार करने में सीबीटी और CBAT दोनों के अंकों को महत्व दिया जाएगा. इसमें सीबीटी के अंकों का वेटेज 70 प्रतिशत और CBAT का वेज 30 प्रतिशत होगा. CBAT में सफल होना अंतिम मेरिट के लिए जरूरी होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को संयुक्त मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

स्टेशन मास्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. नई भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 20 से 30 वर्ष बताई गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के एलिजिबल उम्मीदवारों को रेलवे के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. हालांकि आयु की गणना, कट ऑफ तारीख और वर्ग के अनुसार छूट की पूरी जानकारी अलग भर्ती नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें-पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *