दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी

066bd91573e4e6268e3fac37225dd39f17915363551041216 original


प्रदूषण से जूझती राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों को पूरी तरह से बैन करने पर विचार चल रहा है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से गठित एक 15-सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को खत्म करने के लिए 2040 तक सभी पेट्रोल और डीजल वाहनों को हटाने की सिफारिश की है. ताकि 100% ईवी गाड़ियों का रास्ता साफ हो सके.

बता दें कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट को एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को सौंपी है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा इसलिए दिया जा रहा है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सकें. ऐसे में सवाल उठता है कि इस रिपोर्ट में क्या-क्या है?

रिपोर्ट में क्या है?

इस रिपोर्ट में कमेटी ने कई प्रस्ताव रखें हैं. पुरानी गाड़ियों को हटाने, नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के सुझाव दिए गए हैं और इसके साथ ही इसमें नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए समय-सीमा तय करने के लिए भी सुझाव दिए हैं.

कौन-सी गाड़ियां ज्यादा फैलाती हैं प्रदूषण?

कमेटी के मुताबिक, दिल्ली-NCR में पुरानी गाड़ियों की संख्या कम है, लेकिन वहीं नई गाड़ियों की संख्या ज्यादा है. ऐसे में पुरानी गाड़ियां ज्यादा प्रदूषण फैलाती हैं, इसलिए कमेटी ने सुझाव दिया है कि पुरानी गाड़ियों को पहले हटाया जाए, ताकि प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकें.

वहीं सर्दियों के दौरान प्रदूषण काफी बढ़ जाता है, इसलिए कमेटी ने सर्दियों में प्रदूषण कम करने के मकसद से अगले महीने यानी 1 नवंबर से 31 जनवरी तक BS-IV गाड़ियों पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, कि ये केवल अभी एक प्रस्ताव है. इसका मतलब ये नहीं है कि रोक लगा दी जाएगी. फिलहाल रोक लगाने का आखिरी फैसला होना बाकी है. 

क्या नियम लागू हो गया है? 

बता दें कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को सौंप दी है. आयोग ने हल्के माल ढोने वाले और तीन पहिया वाहनों को हटाने का आदेश दे दिया है. हालांकि, अभी बाकी प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है. क्या सच में 2040 तक सभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटा दिया जाएगा? तो अभी इस पर अंतिम फैसला फिलहाल नहीं हुआ है. लेकिन ये साफ है कि ये कदम दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए उठाया जा रहा है.  

कौन-सी गाड़ियां कब तक हटेंगी?

कमेटी की रिपोर्ट में गाड़ियों को हटाने के सुझाव दिए गए हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं…

  • 2030 तक – BS-IV गाड़ियों को हटाने की सिफारिश की.
  • 2035 तक -BSVI दोपहिया वाहनों( बाइक-स्कूटी) को हटाने की सिफारिश की.
  • 2040 तक- BSVI कार यानी चार पहिया वाहनों को हटाने का सुझाव दिया है.
  • 2031 से- ICE चार पहिया गाड़ियों के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया.

ऐसे पता करें आपकी गाड़ी BS-IV है या BSVI

इसके लिए आप परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, फिर एमिशन नॉर्म्स चेक करें. इसके अलावा आप अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में Emission Norms का कॉलम चेक करें, वहां पर इसकी जानकारी मिल जाएगी.

ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *