अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!

eff9e5ed3813da8b1aa73cbab4f8956817916438878571064 original


चंद्रचूड़ सिंह की गिनती कभी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में होती थी. कभी उन्हें अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के लिए भी काफी पसंद किया जाता था. हालांकि एक हादसे ने उनके लिए सब कुछ बदलकर रख दिया. इसके बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गए. फिर वापसी भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी. आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि अब चंद्रचूड़ सिंह कहां हैं?

ऐश्वर्या के हीरो रह चुके हैं चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को नई दिल्ली में हुआ था. अभिनेता आज 58 साल के हो चुके हैं. अभिनेता ने 28 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म थी ‘तेरे मेरे सपने’. हालांकि उन्हें पहचान मिली थी ‘माचिस’ (1996) से. इसके बाद वो ‘सिलसिला है प्यार का’, ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’, ‘दाग: द फायर’, ‘क्या कहना’ और ‘जोश’ जैसी फिल्मों से भी चर्चा में रहे. साल 2000 की फिल्म ‘जोश’ में उन्होंने ऐश्वर्या के अपोजिट रोमांटिक किरदार निभाया था. 

इस हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!

साल 2000 में चंद्रचूड़ सिंह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे. उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि गोवा में वॉटर स्कीइंग के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लग गई थी. उनका कंधा डिसलोकेटेड हो गया था. उन्होंने फिजियोथैरिपी कराई, लेकिन फायदा नहीं पहुंचा. इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ, लेकिन फिर हालात और बिगड़ गए. इस समस्या से वो लंबे वक्त तक लड़ते रहे. इसी बीच उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं और वो अचानक गुमनाम हो गए. बाद में उनका काफी वजन भी बढ़ गया था.

अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!

सालों बाद की एक्टिंग में वापसी

साल 2012 में चंद्रचूड़ ‘चार दिन की चांदनी’, ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ और ‘जिला गाजियाबाद‘ जैसी फिल्मों में नजर आए थे. वहीं 2020 में ‘आर्या’ वेब सीरीज में उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ काम किया. जबकि साल 2022 की अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ में भी नजर आए.

अब कहां हैं एक्टर?

चंद्रचूड़ अब अपने बेटे के साथ गुरुग्राम में रहते हैं. हाल ही में वो अलीगढ़ में अपनी 140 साल पुरानी पुश्तैनी हवेली को लेकर चर्चा में रहे. उन्होंने इस पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अपने चाचा-चाची सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *