हॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ फिल्म से दुनियाभर में मचाएंगी धमाल

6052131d3a03975b3f926a662930f6e117784059679401372 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. कई सालों की मेहनत से उन्होंने इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई हैं. साथ ही अपने फैशन और फिटनेस से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. इसी बीच उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को बहुत एक्साइटेड कर दिया है. बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब दिशा हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. साथ ही कई बड़े इंटरनेशनल कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. 

पहली हॉलीवुड फिल्म में करेंगी काम 

पहली हॉलीवुड फिल्म ‘होलिगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स’ में दिशा दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ केविन स्पेसी, डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन, ब्रियाना हिल्डेब्रांड और एरिक रॉबर्ट्स जैसे बड़े सितारे होंगे. हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि वो इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं. पहले भी वो जैकी चैन के साथ चाइनीज फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में काम कर चुकी हैं. इसी बीच आइए उनके करियर और फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

2013 से शुरू हुई जर्नी 

13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी दिशा बहुत पढ़े-लिखे परिवार से हैं. उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां एक हेल्थ इंस्पेक्टर हैं. इजीनियरिंग की पढ़ाई के समय उनका मन मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा. इसके बाद 2013 में वो ‘पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया इंदौर’ कंपटीशन में वो फर्स्ट रनर-अप रहीं, जो उनके लिए पहली बड़ी उपलब्धि थी. फिर उन्होंने कई बड़े ब्रांड के एड्स में काम किया. 

ये भी पढ़ें: ‘लगान’ के 25 साल बाद साथ आए आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर, लाला अमरनाथ की बायोपिक के लिए मिलाया हाथ

तेलुगु फिल्म से शुरू की एक्टिंग 

दिशा ने तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें वो वरुण तेज के साथ नजर आई थीं. हालांकि, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद उन्होंने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिससे उन्हें असली पहचान मिली और एक उभरती हुई स्टार बन गईं. फिर उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बेफिक्र’ म्यूजिक वीडियो में काम किया, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. 

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर 

इसके बाद उन्होंने ‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर किया, जो सुपरहिट साबित हुई. फिर ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘राधे’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘योद्धा’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार काम किया. सोशल मीडिया पर हमेशा उनके जिम वर्कआउट, मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग और फिटनेस वीडियो वायरल होते रहते हैं. साथ ही वो कई ब्यूटी, वेलनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘मदर्स डे’ पर मिला सरप्रराइज, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘मां बहन’ का फर्स्ट लुक आउट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *