आलिया भट्ट ने ‘रॉकी और रानी…’में नहीं लगाया था फाउंडेशन, मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा

dcc72759d75563f76ea8aff3c9d9415517785840366351296 original


मिक्की कॉन्ट्रैक्टर मेकअप इंडस्ट्री का ऐसा नाम हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है. उन्होंने बड़े पर्दे पर कई किरदारों को अपने मेकअप के जरिए खास पहचान दी है. करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, वह कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ फिल्मों और इवेंट्स में काम कर चुके हैं.

मिकी कॉन्ट्रैक्टर को खासतौर पर ‘नो-मेकअप मेकअप लुक’ का ट्रेंड शुरू करने के लिए जाना जाता है. हाल ही में मासूम मीनावाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने हैवी मेकअप और फाउंडेशन का यूज कम करना शुरू किया.

आलिया भट्ट ने ‘रॉकी और रानी…’में नहीं लगाया था फाउंडेशन
मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने कहा, ‘ये मेरा बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था. एड्स इंडस्ट्री में काम करते हुए मैंने सीखा कि मेकअप को इस तरह कैसे किया जाए कि वो दिखे ही नहीं. ‘ मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने आगे कहा, ‘और जब मैं मेकअप की बात करता हूं, तो मेरा मतलब फाउंडेशन से होता है.’ इस बातचीत के दौरान मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट ने नो फाउंडेशन वाला लुक अपनाया था.

आलिया भट्ट ने 'रॉकी और रानी...'में नहीं लगाया था फाउंडेशन, मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा

मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने मासूम मीनावाला से बातचीत में कहा, ‘आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट ने बिल्कुल भी फाउंडेशन नहीं लगाया था. जब मैंने उन्हें ये सुझाव दिया, तो वो तुरंत इसके लिए तैयार हो गई थीं.’

ये भी पढ़ेंः एयरपोर्ट पर लगा सितारों का जमावड़ा, सनी देओल का दिखा स्वैग, परिणीती-तमन्ना ने भी लूटी महफिल

घबरा गए थें करण जोहर
हालांकि, उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक करण जोहर इस फैसले को लेकर थोड़ा घबरा गए थे. क्योंकि वो एक ग्लैमरस फिल्म बना रहे थे, इसलिए उन्हें शक था कि बिना फाउंडेशन के लुक स्क्रीन पर उतना अच्छा दिखेगा या नहीं. मिकी ने बताया कि उन्होंने बिना फाउंडेशन वाले लुक पर जोर दिया और करण जौहर से कहा, ‘पहले एक लुक टेस्ट कर लेते हैं. अगर आपको पसंद नहीं आया, तो हम इसे बदल देंगे.’

आलिया भट्ट ने मिक्की कॉन्ट्रैक्टर से कहा था, ‘मुझे नहीं पता था कि मैं बिना फाउंडेशन के भी कैमरे पर इतनी ग्लैमरस दिख सकती हूं.’ मिकी ने बताया कि पूरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होंने आलिया के चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने सिर्फ आंखों के नीचे कंसीलर, स्मोकी आईशैडो और क्रीम ब्लश का इस्तेमाल कर चेहरे पर हल्का ग्लो दिया. वहीं रानी के लुक को न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया गया.

मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के वायरल स्मोकी आई लुक के पीछे की कहानी भी साझा की. उन्होंने बताया कि जब वो आलिया का ये मेकअप कर रहे थे, तब उन्होंने एक्ट्रेस को आईने के सामने बैठने ही नहीं दिया था. मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि मेकअप पूरा होने के बाद उन्होंने आलिया भट्ट को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि जब वो खुद को आईने में देखेंगी, तो थोड़ा चौंक सकती हैं.

ये भी पढ़ेंः खत्म हुई अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे की अनबन? सालों बाद साथ आई नजर भोजपुरी की ये हसीनाएं, देखें तस्वीरें

फिल्म की बात करें तों आलिया भट्ट और रणवीर सिंद स्टारर ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. आलिया के लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी. आलिया की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म अल्फा और लव एंड वॉर में नजर आएंगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *